मनोरंजन

रिद्धिमा कपूर ने की अपनी भाभी Alia Bhatt की खूब तारीफ, बोलीं- ‘वो नहीं करतीं हैं पॉलिटिक्स’

Riddhima Kapoor On Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग और अदाओं की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है. आलिया अपने ससुराल वालों के बहुत करीब हैं. ना सिर्फ शादी के बाद बल्कि शादी से पहले भी आलिया कपूर परिवार का हर सुख-दुख में साथ देती रही हैं. आलिया अपनी मदर इन लॉ (सास) नीतू कपूर के साथ-साथ अपनी ननद रिद्धिमा कपूर के भी बहुत करीब है. रिद्धिमा उन पर प्यार बरसाने का मौका सोशल मीडिया पर भी कोई मौका नहीं छोड़ती है. हाल ही में, रिद्धिमा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि आलिया काफी शांत रहती हैं और उन्हें गॉसिपिंग बिल्कुल पसंद नहीं है.

आलिया है ग्रेट सपोर्ट सिस्टम

वहीं, जब रिद्धिमा से उनके पिता ऋषि कपूर के निधन पर रणबीर कपूर की चुप्पी के बारे में पूछा गया तो स्टार बहन ने कहा कि उन्होंने आलिया के साथ अपनी फीलिंग्स के बारे में बात की होगी. रिद्धिमा ने कहा कि उस कठिन समय में भी आलिया हमारे लिए एक बड़ा सहारा थीं. रिद्धिमा ने कहा,”वह एक ग्रेट सपोर्ट थीं. उन्होंने कहा कि रणबीर अपनी फीलिंग्स के बारे में बात नहीं करते हैं, वह जल्दी भावुक नहीं होते हैं. ये एक मुश्किल समय था.

रिद्धिमा ने की आलिया की जमकर तारीफ

रिद्धिमा और उनके पति भरत ने एक इंटरव्यू के दौरान इन्होंने अपनी लाइफ को लेकर कई खुलासे किए. जिसमें रिद्धिमा से आलिया भट्ट के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया और उन्होंने शो में अपनी भाभी आलिया भट्ट की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि आलिया बहुत प्यारी हैं और उनके बारे में सबसे अच्छी बात ये है कि वे बहुत गिविंग नेचर की हैं. मेरा भाई खुशनसीब है जो उन्हें आलिया जैसी लाइफ पार्टनर मिली.

ये भी पढ़ें:‘कहीं ब्लाउज फट ना जाए…’, भारी पड़ी रश्मि देसाई को आरती सिंह की संगीत सेरेमनी, अपनी ड्रेस की वजह से बुरी तरह ट्रोल हुई एक्ट्रेस!

आलिया नहीं करती पॉलिटिक्स

यहां तक ​​कि रिद्धिमा के पति भरत ने भी आलिया की तारीफ करते हुए कहा है कि वो एक चिल्ड आउट पर्सन हैं, जिन्हें गॉसिप करना पसंद नहीं है. भरत ने कहा, “मुझे उनकी वाइब बहुत पसंद है. वह बहुत शांत पर्सन है. कोई पॉलिटिक्स नहीं करती है, इतना ही नहीं उन्हें गॉसिपिंग करना भी पसंद नहीं है. इसलिए, बहुत सारी सिमिलैरिटीज़ हैं इसलिए हमारी बनती भी बहुत है.”

रिद्धिमा इस शो से कर रही डेब्यू

बता दें कि, रिद्धिमा कपूर साहनी फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीरीज के तीसरे पार्ट में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसका नाम फैबुलस लाइव वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स है. अपने डेब्यू की अनाउंसमेंट करने के कुछ दिनों बाद, रिद्धिमा ने अपने फैंस को अपकमिंग शो की कुछ तस्वीरें दिखाईं थीं. शेयर की गई तस्वीरों में रिद्धिमा रॉयल ब्लू गाउन में खूबसूरत नजर आ रही हैं. साथ ही उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा था, “फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स एस3. जल्द आ रहा है. सिर्फ नेटफ्लिक्स पर.”

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago