चुनाव

अमेठी-रायबरेली पर सस्पेंस खत्म, नामांकन दाखिल करने से पहले रामलला के दर्शन करेंगे राहुल-प्रियंका!

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण का मतदान कल यानी 26 अप्रैल को होने जा रहा है और इसी दिन से तीसरे चरण के चुनाव के लिए रायबरेली और अमेठी सीट पर नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. जहां एक ओर कांग्रेस ने इन दोनों सीटों पर अभी तक किसी भी प्रत्याशी का नाम न खोलकर सस्पेंस बरकरार रखा है तो वहीं ताजा खबर सामने आ रही है कि इन दोनों सीटों पर भाई-बहन की जोड़ी यानी राहुल और प्रियंका पर्चा दाखिल कर सकते हैं और इससे पहले दोनों अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे.

बता दें कि राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट से भी नामांकन दाखिल किया है. ऐसे में अभी कांग्रेस की पूरा फोकस वायनाड सीट की ओर है. यहां पर 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसके बाद कांग्रेस अमेठी और रायबरेली के लिए मंथन करेगी. खबरों की मानें तो राहुल गांधी एक बार फिर से अमेठी से और प्रियंका को रायबरेली से उतारा जा सकता है और दोनों भाई-बहन इस सीट के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं लेकिन इससे पहले रामलला का आशीर्वाद भी लेंगे.

3 मई है नामांकन की आखिरी तारीख

मीडिया सूत्रों की मानें तो दावा किया गया है कि अमेठी में राहुल गांधी और रायबरेली में प्रियंका गांधी वाड्रा, नामांकन से पहले अयोध्या जाएंगे और रामलला के दर्शन कर सकते हैं. अगर राहुल और प्रियंका क्रमश: अमेठी और रायबरेली से उतरते हैं तो 1 से 3 मई के बीच दोनों नेता अपनी-अपनी सीट पर नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं. क्योंकि दोनों ही निर्वाचन क्षेत्रों में 3 मई को नामांकन का आखिरी दिन है. फिलहाल इसको लेकर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है. बता दें कि अमेठी और रायबरेली, दोनों लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 5वें चरण के तहत 20 मई को मतदान होगा.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections-2024: दूसरे चरण का मतदान कल, चुनाव आयोग की तैयारी पूरी, इन सीटों पर होगी वोटिंग

जानें अमेठी के लिए क्या कहा था राहुल गांधी ने?

बता दें कि कांग्रेस हाईकमान से लेकर पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता अमेठी और रायबरेली को लेकर चुप दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं खुद राहुल गांधी भी अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर एक पत्रकारवार्ता के दौरान कह चुके हैं कि यह फैसला भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मल्लिकार्जुन खरगे और केंद्रीय चुनाव समिति का है. मैं कांग्रेस का सिपाही हूं और मुझे जो आदेश दिया जाएगा, मैं उसका पालन करूंगा. तो वहीं हाल ही में अमेठी स्थित उस घर में साफ सफाई और पेंटिंग करने की तस्वीरें भी सामने आईं थीं जिसमें राहुल गांधी रहते हैं. इन सभी को लेकर ये सम्भावना जताई जा रही है कि राहुल गांधी एक बार फिर से अमेठी से ताल ठोक सकते हैं और भाजपा सांसद स्मृति ईरानी को टक्कर दे सकते हैं. बता दें कि ये दोनों ही लोकसभा सीटें कांग्रेस का गढ़ रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

2 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

2 hours ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

2 hours ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

2 hours ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

2 hours ago