Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rishi Kapoor Birth Anniversary: 72वीं जयंती पर याद आए बॉलीवुड के रोमांस के असली बादशाह

Rishi Kapoor Birth Anniversary: ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) जिसने रोमांस को पर्दे पर जिया, निभाया और अमर कर दिया.

Rishi Kapoor Birth Anniversary: बॉलीवुड में रोमांस का नाम लेते ही शाहरुख खान का चेहरा सामने आता है लेकिन जिस फिल्म से शाहरुख ने अपने करियर की शुरुआत की थी, उसी फिल्म में लीड रोल निभाने वाले ऋषि कपूर को असली रोमांस का बादशाह कहा जाता है. 4 सितंबर 1952 को जन्मे ऋषि कपूर की इस साल 72वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाई जा रही है. उन्होंने 2020 में दुनिया को अलविदा कहा लेकिन उनकी फिल्में आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा हैं.

ऋषि कपूर की पहली फिल्म

ऋषि कपूर ने 1970 में फिल्म मेरा नाम जोकर से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरुआत की लेकिन बतौर हीरो उनकी पहली फिल्म बॉबी (1973) थी जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया ने भी डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कई रोमांटिक फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लिया.

उनकी कुछ यादगार फिल्मों में शामिल हैं

प्रेम रोग (1982) –

पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया.

कर्ज (1980) –

पुनर्जन्म पर आधारित इस फिल्म में ऋषि कपूर का अभिनय और संगीत आज भी याद किया जाता है.

दीवाना (1992) –

इस फिल्म से शाहरुख खान ने डेब्यू किया था, लेकिन ऋषि कपूर की मौजूदगी ने फिल्म को खास बना दिया.

चांदनी (1989) –

श्रीदेवी के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री ने फिल्म को सुपरहिट बना दिया.

बोल राधा बोल (1992) –

जूही चावला के साथ उनकी जोड़ी ने इस रोमांटिक-कॉमेडी को हिट बना दिया.

इसे भी पढ़ें-Love In Vietnam Movie ने रचा इतिहास, भारत में रिलीज से पहले ही China में मिलीं 10,000 स्क्रीन्स

ऋषि कपूर ने अपने चार दशक लंबे करियर में रोमांस को नए मायने दिए. उनकी फिल्मों की खास बात थी सादगी, भावनात्मक गहराई और दिल छू लेने वाला अभिनय. आज उनकी जयंती पर उन्हें याद करना सिर्फ एक श्रद्धांजलि नहीं बल्कि उस दौर को सलाम करना है जब रोमांस पर्दे पर जिया जाता था.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital