रितु दिव्या
‘Love in Vietnam’ Movie: हिंदी फिल्मों का क्रेज चीन समेत कई देशों में तेजी से बढ़ रहा है, विदेश में दिखाई गई कई बॉलीवुड फिल्मों ने बॅाक्स ऑफिस पर धमाकेदार बिजनेस किया है. ऐसे में अवनीत कौर और शांतनु मिश्रा की फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ इतिहास रचने जा रही है. यह चीन में 10,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म होगी.
फिल्म के डायरेक्टर राहत शाह काजमी ने ‘लव इन वियतनाम’ की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि ‘लव इन वियतनाम’ हमारे लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट है, हमने इसमें अपना दिल और आत्मा लगा दी. हमें गर्व है कि भारत में रिलीज से पहले यह फिल्म चीन में 10,000 स्क्रीन्स पर जगह बनाकर इतिहास रच चुकी है.
क्या है फिल्म की स्टारकास्ट?
फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ में भारतीय एक्ट्रेस अवनीत कौर, शांतनु माहेश्वरी के अलावा वियतनामी एक्ट्रेस खा नागन भी लीड रोल में रहेंगी, साथ ही फरीदा जलाल, गुलशन ग्रोवर, राज बब्बर भी नजर आएंगे. पंजाब और वियतनाम की खूबसूरत झलकियां भी फिल्म में देखने को मिलेंगी.

सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी?
ओमांग कुमार और कैप्टन राहुल बाली द्वारा प्रोड्यूसड और राहत शाह काजमी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म देशभर में 12 सिंतबर 2025 को रिलीज होगी. वहीं, चीन में क्रिसमस 2025 के दौरान 10,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होकर दर्शकों के सामने आएगी.
फिल्म की कहानी क्या होगी?
‘लव इन वियतनाम’ की कहानी पंजाब से शुरू होकर वियतनाम तक जाती है. बचपन से साथ रहे लड़के (शांतनु माहेश्वरी) और लड़की (अवनीत कौर) शादी तक पहुंचने का सपना देखते हैं, लकिन कहानी वियतनाम में मोड़ लेती है, जहां लड़के (शांतनु माहेश्वरी) को वियतनामी लड़की खा नागन से प्यार हो जाता है. अब कहानी में देखना ये होगा कि आखिर किसका प्यार सच्चा होगा…किसे मिलेगा प्यार का मुकाम.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


