मनोरंजन

सागरिका घाटगे और जहीर खान के घर गूंजी किलकारी, कपल ने शेयर की तस्वीर, बताया बेबी का यूनिक नाम

Sagarika Ghatge-Zaheer Khan: क्रिकेटर जहीर खान और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे अब क्रिकेट और फिल्म इंडस्ट्री के न्यू पेरेंट्स हैं. दोनों के घर किलकारी गूंजी है और ये माता-पिता बन गए है. इन्होंने अपने पहले बच्चे का दुनिया में शानदार अंदाज में स्वागत किया है. दोनों ने अपने चाहने वालों के साथ खुशखबरी शेयर की है. इंस्टाग्राम पर एक प्यार भरे पोस्ट में दोनों ने बेबी की झलक दिखाते हुए दो तस्वीरें शेयर की है. इसके साथ ही इन्होंने बेबी का प्यारा सा नाम भी दुनिया भर के फैंस के साथ साझा किया है. सोशल मीडिया पर आते ही दोनों का पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है. इस कपल की तस्वीरें देख फैंस काफी खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं.

सागरिका घाटगे और जहीर खान के घर गूंजी किलकारी

दरअसल, साल 2017 में जहीर खान ने चक दे इंडिया एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से शादी की थी. दोनों एक पार्टी के दौरान मिले थे और दोनों के बीच वहां से दोस्ती शुरू हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई. जहीर खान मुस्लिम धर्म से है जबकि सागरिका हिंदू धर्म लेकिन प्यार के खातिर दोनों ने धर्म की परवाह नहीं की और एक दूसरे को हमसफर बनाने का फैसला किया. अब शादी के 8 साल बाद दोनों माता-पिता बने हैं. सागरिका ने अपने इंस्टाग्राम पर ये जानकारी देते हुए लिखा कि घर बेबी बॉय का आगमन हुआ है.

बताया बेबी का यूनिक नाम (Sagarika Ghatge-Zaheer Khan)

सागरिका घाटगे और जहीर खान ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर के बताया कि वो बेबी बॉय के पेरेंट्स बन गए हैं. साथ ही इस पोस्ट में बताया कि बेबी बॉय का नाम फतेहसिन खान है. सामने आई खास ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में जहीर गोद में बेबी को लिए बैठे नजर आ रहे हैं, वहीं सागरिका सोफे के एज पर बैठी हुई हैं. एक अगली तस्वीर में दोनों बेबी बॉय का हाथ थामे हुए दिख रहे हैं. दोनों ही तस्वीरें काफी प्यारी हैं और एक कंप्लीट फैमिली दिखा रही हैं.

ये भी पढ़ें: कौन हैं ये ग्लैमर क्वीन? जो हिट पर हिट फिल्में देकर अचानक हुई गायब, 41 की उम्र में बनीं मां

लोगों ने दी बधाई

कपल ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा प्यार, कृतज्ञता और ईश्वरीय आशीर्वाद के साथ हम अपने प्यारे छोटे बच्चे फतेहसिन खान का स्वागत करते हैं. इस पोस्ट को देखते ही बधाई संदेश आने लगे हैं. लोगों ने कपल को पेरेंट्स बनने पर प्यार भरे संदेश भेजे हैं. अंगद बेदी ने इस पोस्ट पर लिखा वाहेगुरु. हरभजन सिंह ने लिखा आप दोनों को बधाई. वाहेगुरु मेहर करें.’ प्रज्ञा कपूर ने लिखा, ‘बधाई हो.’

सागरिका घाटगे कई फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

सागरिका घाटगे फिल्मों और टीवी शो जैसे ‘चक दे! इंडिया’, ‘फॉक्स’, ‘माइली ना माइली हम’ और ‘रश’ में नजर आ चुकी हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से वे एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं. अब उनका अपना क्लोदिंग ब्रांड अकुटी नाम से चलता है जिसे वह खुद चलाती हैं. पिछले साल एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वे दोनों ही पैरेंट्स बनने के लिए काफी एक्साइटेड हैं और इस नई जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

8 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

9 hours ago