मनोरंजन

Salaar Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘सालार’ हर दिन कर रही बंपर कमाई, 7वें दिन रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन

Salaar Box Office Collection: प्रभास की ‘सालार’ रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर हर दिन बवाल मचा रही हैं. इस फिल्म को रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसी के साथ ‘सालार’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई भी की है. चलिए यहां जानते हैं ‘सालार’ ने रिलीज के छठे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

‘सालार’ ने 6ठे दिन कितनी कमाई की?

क्राइम थ्रिलर इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और इसी के साथ ‘सालार’ वीकेंड पर ही नहीं बल्कि वीकडेज में भी अच्छा कारोबार कर रही है. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘सालार’ ने रिलीज के पहले दिन 90.7 करोड़, दूसरे दिन 56.35 करोड़, तीसे दिन 62.05 करोड़ चौथे दिन 46.3 करोड़ और पांचवें दिन 24.9 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

ये भी पढ़ें: Dunki Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की फिल्म ‘डंकी’ का स्ट्रगल जारी, जानें कलेक्शन

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सालार’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 17 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ‘सालार’ की 6 दिनों की कुल कमाई अब 297.40 करोड़ रुपये हो गई है.

‘सालार’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘सालार’ का जलवा देश ही नहीं विदेशों में भी छाया हुआ है और ये फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है. ग्लोबली फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘सालार’ ने रिलीज के पांच दिनों में दुनियाभर में 428.90 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं पांचवें दिन फिल्म के 450 करोड़ का आंकड़ा छूने की उम्मीद है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

2 minutes ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

36 minutes ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

38 minutes ago

दवा कंपनियों की मनमानी पर लगाम, कैंसर की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…

1 hour ago