सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
संजय सिंह (फोटो फाइल)
WFI Row: भारतीय कुश्ती संघ को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है. पहलवानों के विरोध के बाद पूरी फेडरेशन और अध्यक्ष संजय को निलंबित कर दिया गया था. लेकिन संजय सिंह अभी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं. इस बीच भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने बुधवार को फेडरेशन को चलाने के लिए 3 सदस्यों की एड-हॉक समिति गठित कर दी है. लेकिन संजय सिंह ने इसको स्वीकार नहीं किया है. उनका कहना कि मेरी अनुमित के बिना के बिना समिति कोई निर्णय नहीं ले सकती है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह इस मामले में सरकार के पास जाएंगे और जरुरत पड़ी तो कानूनी राय भी ले सकते हैं.
बता दें कि आईओए ने 27 दिसंबर को 3 सदस्यों की एड हॉक समिति बनाने का फैसला लिया है. इस समिति के चेयरमैन भूपेन्द्र सिंह बाजवा होने वाले हैं. वह एशियन गेम्स 2022 में भारतीय टीम के शेफ डी मिशन रहे चुके हैं.
डब्ल्यूएफआई के निलंबित अध्यक्ष संजय सिंह ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि- मैं इस एड-हॉक समिति को स्वीकार नहीं करता क्योंकि डब्ल्यूएफआई एक स्वायत्त निकाय है. वे मेरी अनुमति के बिना कोई भी ऐसा निर्णय नहीं ले सकते. मैं इसके खिलाफ सरकार से बात करूंगा और अगर मुद्दा तब भी हल नहीं हुआ, तो मैं फैसला लूंगा और कानूनी राय ली जाएगी. इसके बाद अदालत जाएंगे. मैंने लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव जीता, मुझे कोई नॉमिनेट नहीं किया गया था. इसके अलावा आगे कहा- आपने देखा होगा कि बजरंग पूनिया 10-0 से हार गए क्योंकि वे कुश्ती छोड़कर राजनीति की ओर जा रहे हैं. वे नहीं चाहते कि जूनियर पहलवान कोई प्रगति करें क्योंकि उनका काम हो गया है और अब राजनीति करना चाहते हैं। वे किसी न किसी पार्टी से मिल रहे हैं। कुश्ती को किनारे रखकर वे राजनीति से जुड़ी हर चीज कर रहे हैं.”
बता दें कि किसी खास मुद्दे को सुलझाने के लिए अस्थायी कमेटी बनाई जाती है. आम तौर पर कार्यकारी नेतृत्व ही एडहॉक कमेटी बनाता है. लैटिन भाषा में, एडहॉक का मतलब होता है, ‘इसके लिए’. जबकि इंग्लिश में इसका मतलब ‘केवल इस मकसद के लिए’ होता है.
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…
Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…