देश

Vijayakanth Death: DMDK प्रमुख कैप्टन विजयकांत का निधन, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में चल रहा था इलाज

Captain Vijayakanth Death:फिल्म अभिनेता से नेता बने DMDK चीफ विजयकांत का गुरुवार (28 दिसंबर) को 71 साल की उम्र में निधन हो गया. विजयकांत को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद चेन्नई के एक अस्पताल में उस वक्त भर्ती कराया गया था, जब उन्हें सांस लेने मे दिक्कत हो रही थी. विजयकांत को चेन्नई के MIOT हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर होने के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया था.

चेन्नई के एक अस्पताल में हुआ निधन

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, DMDK पार्टी के संस्थापक विजयकांत चेन्नई के अस्पताल में भर्ती थे. जहां उन्होंने आखिरी सांस ली. उनके निधन के बाद अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. विजयकांत डीएमडीके पार्टी की स्थापना की थी.

2005 में की थी DMDK की स्थापना

तमिल फिल्म अभिनेता विजयकांत ने साल 2005 में देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम पार्टी का गठन किया था. कैप्टन विजयकांत की डीएमडीके साल 2011 से लेकर 2016 तक तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी पार्टी की भूमिका में थी. इस दौरान खुद विपक्ष के नेता थे.

यह भी पढ़ें- WFI Row: “एड-हॉक समिति को मैं नहीं मानता”, IOA के फैसले पर बोले संजय सिंह- सरकार से करूंगा बात

विजयकांत ने दर्ज की थी जीत

बता दें कि 2006 में विजयकांत ने DMDK पार्टी से प्रदेश की सभी 234 सीटों पर विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारे थे. इस चुनाव में विजयकांत के अलावा किसी भी उम्मीदवार को जीत नहीं मिली थी. चुनाव में उनकी पार्टी को कुल 8.38% वोट मिला था. इसके बाद कैप्टन विजयकांत की पार्टी ने 2009 लोकसभा चुनाव में 39 सीटों पर चुनाव लड़ा था, इस चुनाव में उन्हें किसी भी सीट पर जीत नहीं मिली थी.

नेता विपक्ष बने थे विजयकांत

कैप्टन विजयकांत की पार्टी ने 2011 के विधानसभा चुनाव में 41 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 29 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इस चुनाव में जयललिता की एआईएडीएमके के बाद राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और विजयकांत विपक्ष के नेता की भूमिका निभाई थी. हालांकि लोकसभा के 2014 और 2019 के चुनाव में विजयकांत को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी.

यह भी पढ़ें- Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की चार्जशीट में दर्ज किया नाम

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ, फिल्म संस्कृति और साहित्य के संगम का साक्षी बना प्रयाग; प्रदर्शनी में छाई ‘कवन कसूर’

प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…

3 minutes ago

अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…

35 minutes ago

यूपी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या…

46 minutes ago

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

2 hours ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

2 hours ago