Salman Khan Ride E Bike: बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान अब 60 साल के हो गए हैं. इस खास मौके पर उन्होंने अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर एक शानदार पार्टी दी, जिसमें परिवार, करीबी दोस्त और खेल जगत की हस्तियां शामिल हुईं. लेकिन इस पूरी पार्टी की सबसे ज्यादा चर्चा उस एक पल की हो रही है, जिसने सुरक्षा घेरों को पीछे छोड़ दिया. जहां पिछले काफी समय से सलमान भारी-भरकम सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ियों के साये में रह रहे हैं, वहीं अपने जन्मदिन पर उन्होंने सारी बंदिशें तोड़कर बाइक की सवारी का आनंद लिया.
इंटरनेट पर एक वीडियो जंगल की आग की तरह फैल रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान अपनी हाई-टेक बुलेटप्रूफ कारों के काफिले को छोड़कर अपनी बाइक पर सवार होकर निकले हैं. हालांकि, सुरक्षा टीम उनके ठीक पीछे थी, लेकिन सलमान का यह बेपरवाह अंदाज़ फैन्स को पुरानी यादों में ले गया.
जब वो एक पुल से गुजर रहे थे, तो वहां मौजूद पैपराजी और फैन्स ने उन्हें घेर लिया. सलमान ने भी बड़े आराम से बाइक चलाई और फैन्स की तरफ हाथ हिलाया. पिछले कुछ महीनों के तनावपूर्ण माहौल के बाद सलमान का यह ‘रिलैक्स्ड’ लुक उनके चाहने वालों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं था.
बीते कुछ साल सलमान के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं. अप्रैल 2024 में उनके घर के बाहर हुई फायरिंग और फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिली लगातार धमकियों ने उन्हें घर में कैद होने पर मजबूर कर दिया था. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद तो सलमान की सुरक्षा और भी ज्यादा बढ़ा दी गई थी.
गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में बुलेटप्रूफ कांच लगवाए गए और करोड़ों की लागत वाली बख्तरबंद गाड़ियां उनके काफिले का हिस्सा बनीं. ऐसे माहौल में जब वो बाइक पर सड़क पर निकले, तो लोगों को लगा कि ‘भाईजान’ ने फिर से अपनी आजादी को जी लिया है.
ये भी पढ़ें- 60 के हुए सल्लू भाईजान; पनवेल फार्महाउस पर पैपराजी संग काटा केक, जल्द ही फैंस को देंगे बड़ा तोहफा
सलमान का जन्मदिन हो और महफिल न सजे, ऐसा कैसे हो सकता है? पनवेल में आयोजित इस जश्न में संजू बाबा, करिश्मा कपूर, तब्बू, रणदीप हुड्डा और हुमा कुरैशी जैसे सितारे पहुंचे.
यही नहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी सलमान को बधाई देने पहुंचे, जिससे पार्टी की रौनक और बढ़ गई. उधर मुंबई में फैन्स ने बांद्रा-वर्ली सी-लिंक को लाइटों से जगमग कर दिया और हजारों की संख्या में लोग उनके घर के बाहर जमा हुए.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…