Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बुलेटप्रूफ गाड़ियां छोड़कर तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाते दिखे Salman Khan, 60वें जन्मदिन पर दिखा खास अंदाज

धमकियों और कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान खान के 60वें जन्मदिन से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. एक्टर अपनी बुलेटप्रूफ कारों को छोड़ बाइक पर सड़कों पर फर्राटा भरते दिखे. इस खास मौके पर धोनी, तब्बू और संजय दत्त समेत कई फिल्मी सितारे जश्न में शामिल हुए.

Salman Khan Ride E Bike, Birthday, Bollywood

Salman Khan Ride E Bike: बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान अब 60 साल के हो गए हैं. इस खास मौके पर उन्होंने अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर एक शानदार पार्टी दी, जिसमें परिवार, करीबी दोस्त और खेल जगत की हस्तियां शामिल हुईं. लेकिन इस पूरी पार्टी की सबसे ज्यादा चर्चा उस एक पल की हो रही है, जिसने सुरक्षा घेरों को पीछे छोड़ दिया. जहां पिछले काफी समय से सलमान भारी-भरकम सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ियों के साये में रह रहे हैं, वहीं अपने जन्मदिन पर उन्होंने सारी बंदिशें तोड़कर बाइक की सवारी का आनंद लिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘फ्रीडम’ वाला अंदाज

इंटरनेट पर एक वीडियो जंगल की आग की तरह फैल रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान अपनी हाई-टेक बुलेटप्रूफ कारों के काफिले को छोड़कर अपनी बाइक पर सवार होकर निकले हैं. हालांकि, सुरक्षा टीम उनके ठीक पीछे थी, लेकिन सलमान का यह बेपरवाह अंदाज़ फैन्स को पुरानी यादों में ले गया.

जब वो एक पुल से गुजर रहे थे, तो वहां मौजूद पैपराजी और फैन्स ने उन्हें घेर लिया. सलमान ने भी बड़े आराम से बाइक चलाई और फैन्स की तरफ हाथ हिलाया. पिछले कुछ महीनों के तनावपूर्ण माहौल के बाद सलमान का यह ‘रिलैक्स्ड’ लुक उनके चाहने वालों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amit Karn (@amitkarn99)

सुरक्षा का कड़ा पहरा

बीते कुछ साल सलमान के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं. अप्रैल 2024 में उनके घर के बाहर हुई फायरिंग और फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिली लगातार धमकियों ने उन्हें घर में कैद होने पर मजबूर कर दिया था. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद तो सलमान की सुरक्षा और भी ज्यादा बढ़ा दी गई थी.

गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में बुलेटप्रूफ कांच लगवाए गए और करोड़ों की लागत वाली बख्तरबंद गाड़ियां उनके काफिले का हिस्सा बनीं. ऐसे माहौल में जब वो बाइक पर सड़क पर निकले, तो लोगों को लगा कि ‘भाईजान’ ने फिर से अपनी आजादी को जी लिया है.

ये भी पढ़ें- 60 के हुए सल्लू भाईजान; पनवेल फार्महाउस पर पैपराजी संग काटा केक, जल्द ही फैंस को देंगे बड़ा तोहफा

पनवेल में लगा सितारों का मेला

सलमान का जन्मदिन हो और महफिल न सजे, ऐसा कैसे हो सकता है? पनवेल में आयोजित इस जश्न में संजू बाबा, करिश्मा कपूर, तब्बू, रणदीप हुड्डा और हुमा कुरैशी जैसे सितारे पहुंचे.

यही नहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी सलमान को बधाई देने पहुंचे, जिससे पार्टी की रौनक और बढ़ गई. उधर मुंबई में फैन्स ने बांद्रा-वर्ली सी-लिंक को लाइटों से जगमग कर दिया और हजारों की संख्या में लोग उनके घर के बाहर जमा हुए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital