मनोरंजन

जब गुस्से में सलमान ने ऐश्वर्या पर उठाया था हाथ! सलमान खान के पुराने दोस्त ने किया चौकान वाला खुलासा

Salman Aishwarya Love Story: बॉलिवुड की गलियों में वैसे तो ढेरों लव स्टोरीज होती है, जिनमें से कुछ तो जग जाहिर हो जाती है और कुछ छिपकर ही रह जाती है. ऐसी ही एक कहानी है सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जिसकी दास्तां आज भी लोगों के जहन में ताजा है. दोनों की लव स्टोरी में बेपनाह प्यार भी था, जुनून भी था और आखिर में दर्दनाक मोड़ भी. हाल ही में सलमान के पुराने दोस्त और फिल्म निर्माता शैलेंद्र सिंह के एक खुलासे ने इस पुरानी आग को एक बार फिर हवा दे दी है, जिससे दोनों के अधूरे प्यार की कहानी एक बाार फिर सुर्खियों में है.

‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट पर परवान चढ़ा था इश्क

सलमान और ऐश्वर्या की एक दूसरे से नजदीकियां काफी मशहूर पिल्म के सेट से शुरू हुई थी. ये थी संजय लीला भंसाली की आइकॉनिक फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’. सेट पर मौजूद लोग बताते हैं कि दोनों के बीच की कैमिस्ट्री सिर्फ कैमरे तक ही सीमित नहीं थी. फिल्म के दौरान पर्दे पर जो प्यार दिया असल जिंदगी में वही सच्चाई थी. उस दौर में इस जोड़ी को बॉलीवुड का ‘रोमियो-जूलियट’ कहा जाने लगा था. हर कोई यही मानकर चल रहा था कि ऐश्वर्या जल्द ही खान परिवार की बहू बनेंगी. लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

जब पजेसिवनेस बन गई रिश्ते की दुश्मन

कहा जाता है कि सलमान, ऐश्वर्या को लेकर बहुत ज्यादा सीरियस थे और जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधना चाहते थे. वहीं ऐश्वर्या उस वक्त अपने करियर के पीक पर थीं और पूरा ध्यान काम पर देना चाहती थीं. यहीं से दोनों के बीच खटपट शुरू हुई. धीरे-धीरे सलमान की मोहब्बत ‘पजेसिवनेस’ और ‘इनसिक्योरिटी’ में बदलने लगी. सलमान का ऐश्वर्या के घर जाकर हंगामा करना और छोटी-छोटी बातों पर लड़ना आम बात हो गई थी, जिससे ऐश बुरी तरह परेशान रहने लगीं.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar OTT Release: ‘A’ रेटिंग के बाद भी फिल्म पर चली कैंची, नेटफ्लिक्स पर ‘सेंसर्ड’ वर्जन देख भड़के फैंस

शैलेंद्र सिंह का चौंकाने वाला खुलासा

शैलेंद्र सिंह ने एक इंटरव्यू में वह बात कही जिसने सबको हैरान कर दिया. उन्होंने दावा किया कि सलमान का गुस्सा इस कदर बढ़ गया था कि उन्होंने ऐश्वर्या पर हाथ तक उठा दिया था. उन्होंने एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि एक बार सलमान ने ऐश्वर्या को इतना मारा था कि अगले दिन एक अवॉर्ड फंक्शन में उन्हें अपनी आंखों के निशान छुपाने के लिए काला चश्मा पहनकर जाना पड़ा था. यही वह मोड़ था जहां ऐश्वर्या ने इस रिश्ते से हमेशा के लिए पीछे हटने का फैसला कर लिया.

एक अधूरा ख्वाब बनकर रह गई यह जोड़ी

आज पीछे मुड़कर देखें तो समझ आता है कि सलमान और ऐश्वर्या के बीच प्यार की कमी नहीं थी, कमी थी तो बस ‘मैच्योरिटी’ और तालमेल की. अगर उस वक्त दोनों में से किसी ने भी थोड़ा धैर्य दिखाया होता या अपने गुस्से पर काबू पाया होता, तो शायद आज बॉलीवुड की यह सबसे खूबसूरत जोड़ी साथ होती. खैर, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और आज ये दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में बहुत आगे निकल चुके हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

5 minutes ago

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

7 minutes ago

PNB Home Loan: दिवाली पर खरीदना है अपना घर? 30 लाख के लोन पर जानें कितनी बनेगी EMI

PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…

24 minutes ago

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

34 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

45 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

54 minutes ago