उत्तर प्रदेश

मेरठ में शर्मसार हुई इंसानियत: सामूहिक दुष्कर्म से आहत नाबालिग ने तोड़ा दम; मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 3 अब भी फरार

Meerut Gang Rape: हरिश/मेरठ: मेरठ के बहसूमा इलाके से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है. एक नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की खौफनाक वारदात हुई, जिसके बाद समाज के डर और लोक-लाज के कारण उसने मौत को गले लगा लिया. अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए आखिरकार उस मासूम ने दम तोड़ दिया.

बहला-फुसलाकर बुलाया घर

घटना की शुरुआत तब हुई जब गांव के ही एक युवक, अनुज कुमार ने पीड़ित को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया. परिजनों के मुताबिक, बच्ची खेत पर जा रही थी, तभी अनुज ने उसे जबरन अपने घर खींच लिया. आरोप है कि वहां बच्ची को पहले नशीला पदार्थ या शराब पिलाई गई ताकि वह विरोध न कर सके. इसके बाद अनुज ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

इतना ही नहीं, दरिंदों ने बच्ची को डराया-धमकाया कि अगर उसने मुंह खोला तो उसे जान से मार दिया जाएगा.

डर और सदमे में उठाया कदम

जब पीड़ित किसी तरह दरिंदों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची, तो वह बुरी तरह सहमी हुई थी. उसने रोते हुए अपने घरवालों को पूरी आपबीती सुनाई. एक तरफ आरोपियों की धमकी और दूसरी तरफ बदनामी का डर, बच्ची यह सब झेल नहीं पाई और उसने जहरीला पदार्थ खा लिया.

तबीयत बिगड़ते देख घरवाले उसे आनन-फानन में मवाना के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए. वहां हालत नाजुक होने पर उसे मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन जहरीले पदार्थ का असर शरीर में फैल चुका था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस की कार्रवाई जारी

बच्ची की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, वहां मातम के साथ-साथ भारी तनाव फैल गया है. परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, मृतका के परिजनों का कहना है कि इस साजिश में अनुज के परिवार वाले और गांव के कुछ अन्य युवक भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी अभी बाकी है.

मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है. बाकी फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. पुलिस का दावा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: KGMU यौन शोषण केस में बड़ा खुलासा: धर्मांतरण नेटवर्क का पर्दाफाश, आरोपी सारिक को कोर्ट ने भेजा जेल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

3 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

14 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

23 minutes ago

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

55 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

59 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

1 hour ago