Salman Khan On Arbaaz-Malaika Divorce: हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने भतीजे अरहान खान के पॉडकास्ट शो ‘डंब बिरयानी’ में बतौर गेस्ट पहुंचे. इस दौरान सलमान ने न सिर्फ अपनी फिल्मों और करियर को लेकर बात की, बल्कि रिश्तों और पारिवारिक जीवन के बारे में भी कई अहम बातें अरहान से साझा की. उनका ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सलमान का पहला ध्यान इस बात पर था कि अरहान को अपने जीवन में क्या करना है. जब अरहान और उसके दोस्तों ने बताया कि वह एक रेस्टोरेंट खोलना चाहता है, तो सलमान ने मस्ती करते हुए कहा, ‘अगर तुम रेस्टोरेंट खोलना चाहते हो, तो फिर उन फाइटिंग और जिमनास्टिक्स क्लासेज का क्या होगा, जो तुमने जॉइन की थीं?’ सलमान ने यह भी बताया कि अगर अरहान को रेस्टोरेंट खोलने का शौक है, तो उसे अपनी पूरी मेहनत और ध्यान उस पर लगाना होगा.
इसी दौरान सलमान ने एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा और भाई अरबाज खान के तलाक का जिक्र किया और अरहान को समझाया कि जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन इनसे घबराना नहीं चाहिए. सलमान ने कहा, ‘तुम्हारे पेरेंट्स का तलाक हुआ है और अब तुम्हें अपने दम पर जीवन में आगे बढ़ना है. एक दिन तुम्हारा भी अपना परिवार होगा इसलिए तुम्हें अपने पैरों पर खड़ा होना होगा.’
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra Brother Wedding: भाई की बारात में ‘देसी गर्ल’ का जलवा, लहंगे में ढाया कहर देखें Videos
सलमान ने परिवार के महत्व पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, ‘आजकल के समय में परिवार के साथ लंच और डिनर करना बहुत जरूरी है, ताकि उस कल्चर को बनाए रखा जा सके.’ सलमान का मानना है कि परिवार का एक मजबूत और सम्मानित मुखिया होना चाहिए, जो सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बने.
सलमान ने अरबाज और मलाइका के रिश्ते के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि दोनों ने 1998 में लव मैरिज की थी, लेकिन 20 साल बाद उनका तलाक हो गया. सलमान ने ये भी कहा कि किसी भी रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन रिश्ते को बनाए रखने के लिए सामंजस्य और समझदारी की जरूरत होती है.
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…