देश

स्वाति मालीवाल ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, कहा- सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से ही आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल अपनी ही पार्टी को लगातार घेर रही हैं. इस बीच, राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उनकी मां भी उनके साथ मौजूद रहीं.

स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैं आज काफी भावुक हूं, हमने इस जीत के लिए बड़ा संघर्ष किया. आम आदमी पार्टी को हराने के लिए, मेरे ऊपर बहुत सारे अत्याचार हुए और मैंने सहन किया. मैं उनसे लड़ी और आज इसलिए मैं बहुत भावुक हूं कि किस तरीके से मेरे ऊपर प्रताड़ना की गई, लेकिन बुराई कितनी भी ताकतवर हो, सच्चाई की ही जीत होती है. सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं और जो मेरे सामने लोग थे, वे काफी ताकतवर थे. मैं तो एक आम इंसान की तरह थी, लेकिन आज सच्चाई की जीत हुई.

भगवान का जताया आभार

इससे पहले उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर हनुमान मंदिर जाने की जानकारी दी थी. स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के नतीजों को लेकर रविवार को एक्स पर एक पोस्ट किया. उन्होंने पिछले साल आई चुनौतियों से निपटने के लिए भगवान का आभार जताया.

स्वाति मालीवाल ने एक्स पर लिखा, “पिछला वर्ष चुनौतियों से भरा रहा, लेकिन भगवान का आशीर्वाद हर कदम पर साथ रहा. आज कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर जाकर प्रभु का धन्यवाद करने और आशीर्वाद रूपी ऊर्जा प्राप्त करने जा रही हूं. जय बजरंग बली.”

AAP को मिली 22 सीटें

बता दें कि 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने जा रही है. दिल्ली की 70 सीटों में से 48 पर भाजपा ने परचम लहराया. जबकि, ‘आप’ को 22 सीटों से ही संतोष करना पड़ा.

उल्लेखनीय है कि स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल की छवि को सबसे ज्यादा डेंट करने का काम किया है. स्वाति मालीवाल ने कैमरे के साथ दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जाकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की दुर्दशा की पोल खोलने का काम किया.

गंदे पानी को लेकर की थी रिपोर्टिंग

दरअसल, स्वाति मालीवाल ने विधानसभा चुनाव के बीच लगातार बादली, देवली, विकासपुरी समेत अलग-अलग इलाकों पर जाकर ग्राउंड रिपोर्टिंग की. वह सोशल मीडिया पर दिल्ली की बदहाली के वीडियो और तस्वीरें शेयर भी करती रहीं. वह गली-गली जाकर कूड़े के ढेर, मलिन बस्तियों में गंदे टॉयलेट, ओवरफ्लो सीवर, गंदे पानी की सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहीं.

यहां तक कि मतदान से ठीक पहले यमुना नदी के मुद्दे पर केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की सरकार को कठघरे में खड़ा करने से पीछे नहीं हटी.


इसे भी पढ़ें- ‘यह तो आप की हार की शुरुआत है’, दिल्ली चुनाव के नतीजों पर क्‍या कुछ बोले कुमार विश्वास


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

24 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

25 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

1 hour ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

1 hour ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago