मनोरंजन

Salman Khan ने ‘Sikandar’ डायरेक्टर के आरोपों पर किया तगड़ा पलटवार, बोले- काम मिला क्या भाई?

इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई Salman Khan की फिल्म Sikandar बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. न सिर्फ फिल्म ने कमाई में निराश किया, बल्कि दर्शकों और क्रिटिक्स से भी इसे अच्छी रेटिंग नहीं मिली. फिल्म की असफलता को लेकर तो यह तक कहा गया कि सलमान को अभिनय से रिटायर होने पर भी विचार करना चाहिए.

दरअसल सिकंदर की असफलता पर डायरेक्टर एआर मुरुगदास कई बार बोल चुके हैं. उन्होंने इशारों-इशारों में यह भी कहा था कि फिल्म की शूटिंग में देरी का कारण सलमान की लेट-लतीफी थी.
मुरुगदास का कहना था कि शूटिंग की शुरुआत भी अक्सर रात में करनी पड़ती थी, क्योंकि सलमान सेट पर रात के 8 बजे आते थे. उनके अनुसार, स्टार्स के साथ काम करना आसान नहीं होता, खासकर जब समय का तालमेल नहीं बैठता.

सलमान खान ने किया पलटवार

हाल ही में कॉमेडियन रवि गुप्ता से बातचीत में सलमान खान ने फिल्ममेकर अभिनव कश्यप के आरोपों पर अपनी राय रखी. हालांकि उन्होंने सीधे नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों-इशारों में बात साफ थी. सलमान ने कहा, “अरे हमारे पास एक दबंग इंसान है, अभी मेरे साथ उन्होंने आमिर को लपेटा, शाहरुख को भी ले लिया. मैंने पिछले वीकेंड का वार पे भी ऐसे ही कहा था ‘काम करो.’ तो आज मैं फिर पूछना चाहता हूं, काम मिला क्या भाई?”

सलमान ने आगे बताया कि अभिनव कश्यप ने जो आमिर और शाहरुख के खिलाफ बोल दिया, वह गलत था. उन्होंने साफ कहा, “ना तो वो उनके साथ काम करेंगे, ना ही आपस में ठीक रह पाएंगे.” सलमान ने इस पर निराशा जताते हुए बताया कि कैसे किसी ने खुद ही अपने करियर को नुक्सान पहुंचा दिया.

ये भी पढ़ें- Pooja Hegde Birthday: विज्ञापन से मिला हिंदी सिनेमा में पहला ब्रेक, फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी हैं टॉप एक्ट्रेस

विवादों के बीच भी की तारीफ

हालांकि विवादों के बावजूद सलमान ने अभिनव कश्यप की टैलेंट की तारीफ की. उन्होंने कहा, “अच्छा लिखता है. मुझे बस ये बात बुरी लगती है कि आपने खुद को तबाह कर लिया. अगर किसी का पीछा करना है तो दूसरों के नहीं, अपने परिवार के पीछे पड़ो. अपने भाई को प्यार करो.”

सलमान ने मजाकिया अंदाज में अपनी बात जारी रखते हुए कहा, “और दोस्त मुझे रोज़ घुटनों पर लाते हैं, मैं रोज सुबह घुटनों पर आता हूं. लेकिन उसके लिए…” और इशारा भगवान की ओर करते हुए उन्होंने ये बात पूरी की.

प्रोड्यूसर पर भी कसा तंज

सलमान यहीं नहीं रुके. उन्होंने सिकंदर के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला पर भी तंज कसा. उनका कहना था कि फिल्म असफल होने के बाद मुरुगदास और साजिद ने आलोचनाओं से बचने के लिए दूरी बना ली और अपनी-अपनी राह पर निकल पड़े.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

12 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

23 minutes ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

42 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago