Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Pooja Hegde Birthday: विज्ञापन से मिला हिंदी सिनेमा में पहला ब्रेक, फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी हैं टॉप एक्ट्रेस

ऋतिक रोशन के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अदाकारा पूजा हेगड़े सोमवार को अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. पूजा का जन्म 13 अक्टूबर 1990 को मुंबई में हुआ.

Edited by Vaibhav Gupta

ऋतिक रोशन के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अदाकारा पूजा हेगड़े सोमवार को अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. पूजा का जन्म 13 अक्टूबर 1990 को मुंबई में हुआ. उन्होंने सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम कर अपना नाम बनाया है.

मिस यूनिवर्स इंडिया में दूसरा स्थान

पूजा हेगड़े बचपन से ही डांस और मॉडलिंग का शौक रखती थीं. उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई के मानेकजी कूपर एजुकेशन ट्रस्ट स्कूल से की और भरतनाट्यम डांस का प्रशिक्षण भी लिया. पूजा ने साल 2010 में मिस यूनिवर्स इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और दूसरे स्थान पर रहीं. एक्ट्रेस ने कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स भी किए, जिसके बाद उन्होंने तमिल सिनेमा में एंट्री मारी. पूजा की पहली फिल्म थी साल 2012 में आई मूगामूडी. इस फिल्म में पूजा के साथ एक्टर जीवा थे.

फिल्मी करियर

पूजा की पहली ही फिल्म पर्दे पर कमाल साबित हुई. साउथ में अपनी किस्मत आजमाने के बाद एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन के साथ हिंदी सिनेमा में कदम रखा. दोनों की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ के गाने तो सुपरहिट रहे लेकिन फिल्म पर्दे पर फ्लॉप रही, लेकिन इससे एक्ट्रेस के करियर पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा.

पूजा ने तेलुगू सिनेमा में भी काम किया. साल 2014 में उनकी ओका लैला कोसम फिल्म रिलीज हुई थी. फिल्म में वे नागा चैतन्य के साथ दिखी थी. फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पांस मिला और पूजा को बैक टू बैक फिल्में मिलने लगी. उन्होंने महर्षि, डीजे, बीस्ट, अला वैकुंठपूर्मुलु, और एफ3: फन एंड फ्रस्ट्रेशन फिल्मों में साउथ के बड़े स्टार्स के साथ काम किया.

बॉलीवुड में वापसी

साउथ में अपना झंडा गाड़ने के बाद पूजा ने बॉलीवुड में वापसी की और सलमान खान, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, और शाहिद कपूर के साथ फिल्में की. हालांकि उनकी ज्यादातर फिल्में हिंदी सिनेमा में फ्लॉप रहीं. इसी साल फरवरी में उनकी शाहिद कपूर के साथ फिल्म देवा रिलीज हुई थी, जो पर्दे पर कब आई और कब चली गई, पता ही नहीं चला.

पूजा को हिंदी सिनेमा में पहली फिल्म मिलने का किस्सा भी बहुत रोचक है. फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की पत्नी को पूजा पहली नजर में ही पसंद आ गई थी जब उन्होंने उन्हें रणबीर कपूर के साथ एक विज्ञापन शो में देखा. आशुतोष गोवारिकर फिल्म के लिए नए चेहरे की तलाश में थे और अपनी पत्नी के कहने पर उन्होंने पूजा को फिल्म में कास्ट किया.

ये भी पढ़ें: Filmfare Awards 2025 में ‘लापता लेडीज’ की धूम, किस सितारे को मिला कौन सा अवॉर्ड देखें पूरी डिटेल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital