Salman Khan
Salman Khan Atlee Movie: लंबे समय से चर्चा हो रही थी कि शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान का निर्देशन करने वाले डायरेक्टर एटली बॉलीवुड के भाईजान के नाम से मशहूर अभिनेता सलमान खान के साथ एक फिल्म बनाने जा रहे हैं. अब इन अफवाहों को और हवा तब मिली, जब सल्लू मियां ने उनकी प्रोड्यूस फिल्म बेबी जॉन में कैमियो किया. कहा जा रहा था कि एटली सलमान खान के साथ एक बड़ी बजट की एक्शन फिल्म (Atlee6) बनाने की सोच रहे हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक ये 2 हीरो फिल्म होने वाली थी जिसमें सलमान खान के साथ साउथ के दिग्गज कमल हासन भी काम करने वाले थे. मगर अब खबर आ रही हैं कि सलमान ने एटली की यह फिल्म छोड़ दी है. साथ ही कमल हासन भी फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एटली ने इस फिल्म के लिए पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन को कास्ट किया है. फिल्मी गलियारों के चर्चा के मुताबिक इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी काम करने जा रहे हैं. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं आखिर क्यों सलमान खान के हाथ से छिन गई यह फिल्म?
मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान को एक साउथ के सुपरस्टार ने एटली की फिल्म से रिप्लेस कर दिया है और यह हीरो कोई और नहीं बल्कि 1800 करोड़ी फिल्म देने वाले अभिनेता अल्लू अर्जुन है. अल्लु अर्जुन पहले ही एटली के साथ एक फिल्म पर काम कर रहे थे अब उन्हें सलमान वाली फिल्म भी मिल गई है.
बॉलीवुड के भाईजान सुपरस्टार सलमान खान को एटली की फिल्म से भारी बजट के चलते बाहर किया गया है. निर्माता इस फिल्म के लिए ज्यादा पैसा लगाना नहीं चाहते हैं. सन पिक्चर्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म को पहले 600 करोड़ रुपये में बनाया जाना था, लेकिन ज्यादा बजट न होने के चलते सलमान की जगह अल्लू अर्जुन को कास्ट कर लिया गया है.
यह भी पढे़ं: फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने रणबीर कपूर के न्यूड सीन पर किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे बनी ब्लॉबस्टर
600 करोड़ रुपए के बजट में बनने जा रही इस फिल्म को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस करने जा रहा है. एक्शन से भरपूर यह फिल्म पुनर्जन्म थीम पर आधारित होगी. जिसमें तीन अभिनेत्रियां नजर आने वाली हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में जान्हवी कपूर भी काम कर सकती हैं, लेकिन अभी तक जान्हवी के नाम की कोई घोषणा नहीं हुई है. फिल्म की शूटिंग साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है. अभी इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है.
वहीं, सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर की बात करें तो इस फिल्म को साउथ के मशहूर डायरेक्टर ए.आर.मुरुगदास डायरेक्ट कर रहे हैं. ये मूवी 2025 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज व्यापार और सरकारी कामकाज…
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…