Animal Nude Scene: संदीप रेड्डी वांगा अपनी बेबाक राय और दमदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. उनकी फिल्मों में दिखाई जाने वाली हिंसा और एक्शन दर्शकों को चौंका देती है. उनकी हालिया फिल्म एनिमल भी जहां कई कारणों से विवादों में रही, वहीं इसे दर्शकों से जबरदस्त सराहना भी मिली. इस फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर काफी चर्चा हुई थी, जिनमें रणबीर कपूर का एक न्यूड सीन भी शामिल था.
हाल ही में गेम चेंजर्स के साथ बातचीत में संदीप रेड्डी वांगा ने इस सीन के पीछे की कहानी साझा की. उन्होंने बताया कि रणबीर कपूर के साथ उनकी बेहतरीन समझदारी ही एनिमल की सफलता का एक बड़ा कारण रही. संदीप ने कहा, “जो चीजें मुझे पसंद आती थीं, वही रणबीर को भी पसंद आ जाती थीं. मुझे आज तक नहीं पता कि यह कैसे हो रहा था. मैं उससे कई बार पूछता कि क्या हम सही दिशा में जा रहे हैं, लेकिन वह हमेशा यही कहता कि मैं बस अपनी क्रिएटिविटी पर फोकस करूं और उससे कुछ न पूछूं.”
डायरेक्टर ने खुलासा किया कि न्यूड सीन की शूटिंग के लिए पहले प्रॉस्थैटिक्स (नकली अंग) का इस्तेमाल करने का प्लान था. उन्होंने बताया, “हमने रणबीर की जांघों और शरीर के निचले हिस्से के लिए प्रॉस्थैटिक्स लगाए थे. टेस्ट शूट में यह परफेक्ट लग रहा था, लेकिन असल शूट के दौरान यह प्रभावी नहीं लगा.”
शूटिंग प्लान के अनुसार, कैमरा एंगल और लाइटिंग के जरिए रणबीर के प्राइवेट पार्ट्स को ढकने का प्लान था, लेकिन जब प्रॉस्थैटिक्स काम नहीं कर पाए, तो टीम ने फैसला किया कि यह सीन आउट ऑफ फोकस शूट किया जाएगा ताकि यह अधिक प्रभावी और रहस्यमय लगे.
संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि आमतौर पर ऐसे बदलावों से अभिनेता परेशान हो जाते हैं खासकर जब किसी सीन की तैयारी में घंटों का समय लगाया गया हो. लेकिन रणबीर कपूर ने बिना किसी बहस के तुरंत हामी भर दी. संदीप ने कहा “सिर्फ 10 मिनट की बातचीत हुई, जिसमें मैंने उसे समझाया कि हम इसे आउट ऑफ फोकस शूट करेंगे. उसने तुरंत हां कह दिया, कोई सवाल नहीं पूछा.”
बता दें कि एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 660 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…