अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने बॉयफ्रेंड और फिल्ममेकर राज निदिमोरु ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में गुपचुप शादी रचा ली. लाल रंग के जोड़े में सामंथा ने शादी की तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया.
सोमवार सुबह, साउथ फिल्म एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरु ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्थित ईशा फाउंडेशन में विवाह के बंधन में बंधकर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से दुनिया के सामने स्वीकार कर लिया है. अपने रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चा में रहे इस कपल ने शादी की तस्वीरें शेयर कर इसपर पर मुहर लगा दी है.
आज सोमवार को लिंग भैरवी देवी मंदिर में हुए उनकी शादी में परिवार सहित बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए. शादी के फोटोज को सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सिंपल से कैप्शन ‘01.12.2025’ के साथ शेयर किया. एक तरफ लोग इससे थोड़े से हैरान है, वहीं वो इस खबर से काफी खुश है. प्रशंसकों और सह-कलाकारों ने भी कपल्स को बधाईयां दी.
शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों लोग शादी की सारे रस्मों को रीति-रिवाजों को साथ पूरा कर रहें है. शादी को सादगी और परंपराओं के साथ संपन्न किया गया है.
सामंथा ने लाल रेशमी साड़ी, पारंपरिक सोने के आभूषण और क्लासिक हेयर बन के साथ अपना लुक सुंदर और सिंपल रखा हुआ है. वहीं राज निदिमोरु सफेद कुर्ता-चूड़ीदार और नेहरू जैकेट में नजर आए. दोनों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर देख फैंस ने भर-भरकर कपल्स को बधाई दी.
आपको बता दें कि सामंथा और राज की मुलाकात अमेजन प्राइम वीडियो की फेमस सीरीज ‘द फैमिली मैन’ सीजन 2 से हुई थी. इसके बाद दोनों ने ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में भी एक साथ काम किया. इंडस्ट्री के जानकारों के अनुसार इसी के दौरान दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आए.
वहीं, सामंथा जल्द ही नेटफ्लिक्स की अपकमिंग सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ में नजर आने वाली है, जबकि राज निदिमोरु इस प्रोजेक्ट को को-प्रोड्यूस करेंगे.
बता दें कि इसके पहले सामंथा की शादी साउथ एक्टर नागा चैतन्य से हुई थी, हालांकि 2021 में दोनों का तलाक हो गया था. जबकि फिल्ममेकर राज निदिमोरु का भी 2022 में तलाक हुआ था.
ये भी पढ़ें: सारा खान और कृष पाठक ने शादी का किया ऐलान, इस दिन लेंगे सात फेरे, क्यों चर्चा में है शादी?
-भारत एक्सप्रेस
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार…