Sara Khan Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा खान और एक्टर कृष पाठक ने आखिरकार अपनी शादी का इंतजार खत्म कर दिया है. दोनों ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत रोमांटिक वीडियो शेयर कर ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया कि वो 5 दिसंबर 2025 को सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे का साथ निभाने जा रहे हैं. इस वीडियो को फैंस और सेलेब्स ने खूब पसंद किया और बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया.
प्री-वेडिंग शूट से दी खुशखबरी
सारा और कृष ने अपने प्री-वेडिंग शूट का वीडियो शेयर कर शादी की गुड न्यूज दी. वीडियो में लिखा था ‘दो धर्मों का मिलन, एक प्यार’. इसमें दोनों अलग-अलग खूबसूरत लोकेशन्स पर नजर आए. कभी मंदिर तो कभी मस्जिद के सामने दोनों ने पोज दिए. सारा हरे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं, जबकि कृष व्हाइट कुर्ते में नजर आए.

शादी को लेकर उत्साह
वीडियो में दोनों बेहद खुश दिखे और शादी को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की. वहीं उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘कसम 5 सितंबर को ली जाएगी’. इसके बाद उनके दोस्त और फैंस सोशल मीडिया बधाईयां दे रहे हैं.
कोर्ट मैरिज कर चुके हैं कपल
दिलचस्प बात यह है कि सारा औक कृष पहले ही अक्टूबर में कोर्ट मैरिज कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि वो एक साल से रिलेशनशिप में थे और फिर साथ रहने का फैसला किया. इस दौरान उनकी मां भारती पाठक भी उनके साथ नजर आईं.
पिता सुनील लहरी होंगे शामिल?
कृष मशहूर टीवी शो रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी के बेटे हैं. हालांकि उनके माता-पिता का तलाक तब हो गया था जब कृष सिर्फ 9 महीने के थे. उन्हें मां ने ही पाला-पोसा है और इसी वजह से वो अपनी मां के सरनेम पाठक का इस्तेमाल करते हैं. अब सवाल यह है कि क्या पिता सुनील लहरी इस शादी में शामिल होंगे?
तैयारियों में जुटा कपल
फिलहाल कपल शादी की तैयारियों में व्यस्त है और फैंस इस खास मौके की झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जल्द ही शादी के फंक्शन और वेन्यू से जुड़ी जानकारी भी सामने आएगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


