सपना चौधरी
Sapna Choudhary : सपना चौधरी ने अपने फिल्मी सफर में यूं तो कई स्टेज शो पर कातिलाना अंदाज का जादू चलाया है, लेकिन कई बार इसके बदले में सपना चौधरी को दर्शकों से क्या मिला.
सपना चौधरी हरियाणवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं सपना ने कड़ी मेहनत करते हुए बॉलीवुड से लेकर देशभर में खूब नाम कमाया है. लेकिन चकाचौंध से भरी इस दुनिया में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था.
जो इज्जत और दर्शकों का प्यार सपना को अब मिलता है वह इज्जत सपना चौधरी को पहले नहीं मिला करती थी. सपना चौधरी ने कई बार अपने पुराने दिनों को याद कर कुछ ऐसे किस्से बताए हैं जिसको सुन आप यकीनन दंग रह जाएंगे.
लेकिन उनके हजारों किस्सों में से एक किस्सा आज हम आपको केवल सुनाने नहीं बल्कि दिखाने जा रहे हैं. सपना चौधरी ने अपने फिल्मी सफर में यूं तो कई स्टेज शो पर कातिलाना अंदाज का जादू चलाया है, लेकिन इसके बदले में सपना चौधरी को दर्शकों से क्या मिला.
वीडियो में सपना चौधरी को डांस करता देख रहे दर्शक स्टेज पर पानी की बोतल फेंकते नजर आ रहे हैं. दर्शकों का यह रवैया देख सपना चौधरी अपनी परफॉर्मेंस बीच में छोड़ते हुए स्टेज से भागी चली जाती हैं, जिसके बाद शो को बंद कर दिया जाता है. सपना चौधरी को दर्शकों की बदसलूकी बिल्कुल भी पसन्द नहीं आई.
वैसे ये पहली दफा नहीं है जो सपना के साथ किसी स्टेज शो में कोई बदसलूकी हुई हो, इससे पहले भी कई शो में सपना के साथ दर्शकों का कुछ ऐसा ही रवैया देखने को मिला है. सपना के कई स्टेज शो में उन पर पानी की बोतल फेंकने के साथ-साथ पत्थर भी फेंके गए हैं.
लेकिन इस बीच सपना को प्यार करने वाले लोगों ने उनका मनोबल बढ़ाने की भी खूब कोशिश की है. लेकिन सपना चौधरी अपने करियर में आगे बढ़ती चली गईं. लोगों के मिले बेपनाह प्यार ने उन्हें करियर के उस मुकाम पर ला खड़ा किया जहां वह आज हरियाणवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन चुकी हैं.
Etah Monkey Problem: एटा शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों को राहत…
वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने जामताड़ा से जुड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के…
Asaduddin Owaisi Chandrashekhar Azad Saharanpur: सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के विरोध में ओवैसी और चंद्रशेखर…
Kavya Maran Wedding: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी के बीच सोशल मीडिया पर…
गोंडा में चल रही श्रीराम कथा के दौरान मीडिया से बात करते हुए सतुआ बाबा…
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सभी 14 आरोपियों…