मनोरंजन

Sara Ali Khan: माथे पर चंदन का टीका, गले में शिव के नाम के चुन्नी, शिव भक्ति में लीन हुईं एक्ट्रेस सारा अली खान

Sara Ali Khan: पटौदी खानदान और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की लाडली बेटी एक्ट्रेस सारा अली खान महाशिव रात्रि के अवसर पर शिव भक्ति में मग्न नजर आई. माथे पर चंदन का टीका, गले में शिव के नाम के चुन्नी पहने सारा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें वो शिव भक्ति में लीन नजर आ रही हैं.

बता दें कि सारा अली खान महादेव की बहुत बड़ी भक्त है. वो कई बार भोले बाबा के दर्शन के लिए मंदिर जा चुकी हैं. पिछले साल सारा अली खान और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी केदारनाथ दर्शन करने के लिए पहुंचे थे. जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. अब महाशिवरात्रि में एक्ट्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो भगवान शिव की कितनी बड़ी भक्त है. महाशिवरात्रि के अवसर पर वो महाकाल मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अराधना कर जलाभिषेक किया.

एक तरफ पटौदी खानदान की लाडली बेटी शिव भक्ति में लीन है, तो दूसरी तरफ उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. उनके खान होने के चलते उनकी भक्ति पर सवाल उठाए जा रहे है, कुछ लोगों को उनका पूजा करना रास नहीं आ रहा है.

बता दें, इत्तेफाकन उन्होंने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जो एक मुस्लिम लड़के और एक हिंदू लड़की की लव स्टोरी पर आधारित है. फिल्म को केदारनाथ में साल 2013 में आए प्रलय से जोड़ा गया है.

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस Amrita Singh की नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान, बेहद लैविश लाइफ जीती हैं सारा अली खान की मां

गौरतलब है कि एक्ट्रेस सारा अली खान बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खाल और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी है. सारा बचपन से ही मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाती रही हैं. सैफ और अमृता के तलाक के बाद सारा अली खान अपनी मां के साथ ही रही हैं. जिनके साथ उन्होंने देश के कई मंदिरों के दर्शन किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

6 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago