देश

Lucknow: संदिग्ध हालात में फौजी की पत्नी झुलसी, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सेना में तैनात जवान की पत्नी के संदिग्ध परिस्थितियों में जलने की खबर सामने आ रही है. बुरी तरह जलने के कारण पत्नी की मौत हो गई है. इस पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है.

लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र के शाहनूर कॉलोनी में 22 वर्षीय महिला के जलने की खबर सामने आने के बाद आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची. महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. जानकारी सामने आ रही है कि महिला का नाम रेनू कुमारी है और वह सेना में तैनात जवान की पत्नी हैं. उनके पति का नाम मनीष कुमार है, जो कि बिहार रेजीमेंट में थे और सियाचिन में तैनात हैं.

फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. महिला किस तरह आग से जली, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि जब रेनू ने आ लगाई तब ससुर घर पर मौजूद नहीं थे. वह इलाज के लिए कमांड हॉस्पिटल गए थे. घटना होने के बाद किसी अन्य व्यक्ति ने 112 डायल कर घटना की सूचना दी थी, इसी के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी.

पुलिस को कोई सुसाइड नोट मौके से प्राप्त नहीं हुआ है. मृतका के घर वाले बिहार में रहते हैं, वहां से उनको बुलाया गया है. पुलिस का कहना है कि उनके बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

पढ़ें ये भी- UP News: यूपी विधानमंडल का बजट सत्र कल से, मां-बेटी आत्मदाह के साथ रामचरितमानस विवाद रहेगा हावी, विपक्ष ने तैयार की रणनीति

एडीसीपी अली अब्बास ने बताया आग दोपहर में लगी

एडीसीपी अली अब्बास ने बताया कि आग दोपहर में करीब एक बजे लगी. पुलिस को वायरलेस से सूचना मिली, कि शाहनूर कॉलोनी के एक घर में आग लग गई है. पुलिस मौके पर पहुंची. तब कर महिला बुरी तरह से झुलस चुकी थी. अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल फॉरेंसिक टीम मौके पर आग लगने के कारण की छानबीन कर रही है. इसी के साथ महिला के पति, माता-पिता से पूछताछ की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस 

Archana Sharma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

8 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

9 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

9 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

10 hours ago