मनोरंजन

Shah Rukh Khan Accident: अमेरिका में शूटिंग के दौरान शाहरुख खान का हुआ एक्सीडेंट, करवानी पड़ी सर्जरी, जानिए कैसी है अब ‘बादशाह’ की तबीयत

Shah Rukh Khan Accident: बॉलीवुड के किंग खान का लॉस एंजिल्स में एक्सीडेंट हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक्सीडेंट की वजह से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)को सर्जरी भी करानी पड़ी है. बताया जा रहा है कि शाहरुख खान फिल्‍म के सेट पर एक सीन कर रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ.

इस दौरान शाहरुख खान के नाक पर चोट आई है. चोट लगने के बाद एक्टर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी एक माइनर सर्जरी हुई है. फिलहाल शाहरुख खान की तबीयत ठीक बताई जा रही है और वे मुंबई वापस लौट आए हैं.

मुंबई लौट आए हैं शाहरुख खान

जानकारी के मुताबिक, शाहरुख खान लॉस एंजिल्स में एक एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान उनके नाक में चोट लग गई. चोट लगने के कारण नाक से खून बहने लगा. इसके बाद एक्टर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने बताया कि खून रोकने के लिए एक छोटी सी सर्जरी करनी पड़ेगी. डॉक्टरों ने कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्जरी के बाद शाहरुख के नाक पर बैंडेज बंधा हुआ है. वे अब भारत लौट आए हैं और चोट से उबर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Satya Prem Ki Katha देख रहे दर्शकों से कियारा और कार्तिक ने सिनेमा हॉल में की मुलाकात, अचानक से देख खुशी से झूम उठे फैंस

कई प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम कर रहे शाहरुख

शाहरुख खान इस वक्त कई प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम कर रहे हैं और इसी की शूटिंग के सिलसिले में वह अक्सर बाहर रहते हैं. शाहरुख खान की पिछली मूवी ‘पठान’ आई थी जिसमें बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. इस फिल्म में दीपिका और शाहरुख खान की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी. जबकि सलमान खान की एंट्री ने फैंस को सीटियां बजाने पर मजबूर कर दिया था. इस फिल्म ने भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अच्छी कमाई की और वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया. शाहरुख खान के फैंस को अब उनकी अगली मूवी ‘जवान’ का इंतजार है. इस मूवी का ट्रेलर जल्द ही रिलीज हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

53 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

1 hour ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago