यूटिलिटी

Vande Bharat Express: राजस्थान को मिलने जा रही है दूसरी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन, पीएम मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

Vande Bharat Express: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है. दरअसल, भारतीय रेलवे राजस्थान के लिए एक और सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने के लिए तैयार है यह प्रदेश के लिए दूसरी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन होगी. नीले और सफेद रंग की इस नई ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने हरी झंडी दिखाएंगे. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रधानमंत्री इस नई अत्याधुनिक ट्रेन का उद्घाटन वर्चुअली करेंगे या फिजिकली. वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत से क्षेत्र का सामाजिक-आर्थिक विकास होगा. उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने कहा, “नई रेक आज या कल जोधपुर पहुंच जाएगी. फिर ट्रायल रन होगा. ट्रेन को 7 जुलाई को हरी झंडी दिखाई जाएगी.”

जोधपुर-अहमदाबाद को जोड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

बता दें कि जोधपुर-अहमदाबाद के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 453 किलोमीटर की दूरी छह घंटे से भी कम समय में तय करेगी. वर्तमान में, दोनों स्टेशनों के बीच सबसे तेज़ ट्रेनें श्री गंगानगर-एच साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस और बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस हैं. दोनों ट्रेनें क्रमशः 07:35 बजे और 07:40 बजे समान दूरी तय करती हैं.

यह भी पढ़ें: Sawan 2023: सावन के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रोच्चारण के साथ किया रुद्राभिषेक, प्रदेश भर के शिव मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़

जोधपुर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टॉपेज

नए जमाने की इस ट्रेन के अपने रूट पर कुछ चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर रुकने की संभावना है. राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर द्वारा जल्द ही अंतिम समय सारणी की घोषणा की जाएगी. बताते चलें कि राजस्थान को 12 अप्रैल, 2023 को अपनी पहली नए युग की ट्रेन मिली. पीएम मोदी द्वारा लॉन्च की गई यह ट्रेन अजमेर और दिल्ली छावनी के बीच चलती है. यह हाई राइज ओवरहेड इलेक्ट्रिक क्षेत्र पर दुनिया की पहली सेमी हाई स्पीड यात्री ट्रेन भी है. अजमेर और दिल्ली के बीच अपनी यात्रा के दौरान, ट्रेन तीन स्टेशनों – जयपुर, अलवर और गुड़गांव पर रुकती है.

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने एक साथ 5 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी. यह ट्रेने बेंगलुरु से हुबली-धारवाड़, मुंबई से गोवा, पटना से रांची, भोपाल से इंदौर और भोपाल से जबलपुर के रूट पर चलाई जा रही है. यह पहली बार है जब भारतीय रेलवे की ओर से एक साथ 5 वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है. जून के अंत तक, 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करने वाली ट्रेन वंदे भारत की संख्या 23 हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

43 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

1 hour ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago