Shatrughan Sinha remebers Dharmendra: अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करीबी दोस्त और हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.
दिल्ली से लौटते ही वे सीधे धर्मेंद्र के घर पहुंचे और परिवार से मिलकर सांत्वना व्यक्त की. शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दिल्ली से लौटने पर बहुत भारी मन से अपने सबसे प्यारे फैमिली फ्रेंड, हमारे बड़े भाई धर्मेंद्र जी के घर गया. उनके प्यारे बेटों सनी देओल और बॉबी देओल से मिला.
धर्मेंद्र को याद करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि वह अपनी सादगी और कमाल के अभिनय की वजह से हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे. उन्होंने लिखा, “धर्मेंद्र जी को याद करते हुए लगा कि वे कितने शानदार इंसान थे. उन्होंने न जाने कितनी जिंदगियों को छुआ है, इसलिए वे हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे. इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार के लिए शांति और हिम्मत की प्रार्थना करता हूं.”
शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र की दोस्ती दशकों पुरानी थी. दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया और निजी जीवन में भी एक-दूसरे के परिवार से गहरा लगाव रखते थे. शत्रुघ्न सिन्हा अक्सर धर्मेंद्र को ‘बड़ा भाई’ कहकर पुकारते थे.
ये भी पढ़ें- बैठी बैठी रो रही थी..! धर्मेंद्र की याद में टूट गई हैं हेमा मालिनी, सुनीता आहूजा ने बताया दिल का हाल
शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में से हैं जिन्होंने फिल्मों में साथ काम करने के साथ-साथ असली दोस्ती भी निभाई. दोनों की जोड़ी कई हिट फिल्मों में नजर आई, जिनमें उनकी कैमिस्ट्री और मस्ती दर्शकों को हमेशा याद रहती है. दोनों कलाकारों ने कई हिट फिल्मों में एक दूसरे के साथ काम किया, जैसे- जीने नहीं दूंगा, लोहा, ब्लैकमेल, हमसे न टकराना, कयामत. चाहे फिल्मों की शूटिंग हो या जिंदगी का कोई पल, दोनों का आपसी प्यार और एक दूसरे के लिए स्पोर्ट हमेशा ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन भी दिखता रहा.
24 नवंबर को भारतीय सिनेमा का धर्मेंद्र दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए. दशकों पर्दे पर राज करने वाले धर्मेंद्र के प्रेयर मीट का आयोजन 27 नवंबर को किया गया, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, रेखा समेत फिल्म जगत के तमाम सितारों ने शिरकत की और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…
Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…
दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…
देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…
गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर…
दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…