Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात के 128वें एपिसोड में देशवासियों से जुड़ते हुए शहद उत्पादन को लेकर खास बातें साझा कीं. उन्होंने बताया कि भारत अब शहद उत्पादन में नया रिकॉर्ड बना रहा है और इसे उन्होंने मधु क्रांति का नाम दिया.
पीएम मोदी ने कहा था कि 11 साल पहले तक देश में करीब 76 हजार मीट्रिक टन शहद का उत्पादन होता था लेकिन अब यह बढ़कर डेढ़ लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया है. यह किसानों की मेहनत और सरकार की योजनाओं का नतीजा है. कृषि मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन चलाया जा रहा है जिसमें बी-बॉक्स बांटे गए हैं. इससे न सिर्फ शहद उत्पादन बढ़ा है बल्कि हजारों लोगों को रोजगार भी मिला है
इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि भारत के अलग-अलग राज्यों में बनाने वाले शहद की अपनी खासियत है. जम्मू-कश्मीर के रामबन में सुलाई के सफेद फूलों से तैयार होने वाला शहद सफेद रंग का होता है और इसे जीआई टैग भी मिला है. यह शहद पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुका है.
दक्षिण भारत के पुत्तुर का शहद भी बेहद खास है. यहां की वनस्पतियां शहद बनाने के लिए सबसे उत्कृष्ट मानी जाती है. अब यह शहद ब्रांड बनकर शहरों में बिक रहा है और हजारों ग्रामीण किसानों को रोजगार दे रहा है.
कर्नाटक के तुमकरु का शहद भी अपनी परंपरा और प्रकृति की मिठास लिए हुए है. वहीं नगालैंड की क्लीफ हनी हंटिंग तकनीक को पीएम मोदी ने देश की सबसे खतरनाक शहद बनाने की प्रक्रिया बताया. यहां मधुमक्खियां ऊंची पहाड़ियों पर छत्ते बनाती हैं और किसान जोखिम उठाकर उनसे शहद निकालते हैं.
ये भी पढ़ें-दिल्ली ब्लास्ट केस में हल्द्वानी से मौलाना कासमी गिरफ्तार, NIA ने अब तक कीं 8 गिरफ्तारियां
पीएम मोदी ने आगे कहा कि राज्य का शहद अपनी परंपरा और प्रकृति की अनोखी मिठास लिए हुए है. यह न सिर्फ स्वाद और सेहत से जुड़ा है बल्कि ग्रामिण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रहा है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि शहद को अपनाएं और किसानों की मेहनत का सम्मान करें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
सनातन परंपरा में मां दुर्गा को आदिशक्ति, अदम्य साहस और आसुरी वृत्तियों पर धर्म की…
Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…
Vaishali Kalibari Durga Puja 2026: शरद ऋतु की दस्तक के बीच देश महक से सराबोर…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…
Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…