Dharmendra Prayer Meet: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनका जाना उनके दोनों परिवारों और चाहने वालों के दिल में गहरी चोट छोड़ गया है. एक तरफ सनी देओल और बॉबी देओल ने अपने पिता के लिए प्रेयर मीट रखी.
वहीं दूसरी ओर हेमा मालिनी ने अपने घर पर शांत और भावुक माहौल में शोक सभा का आयोजन किया. इस सभा में न सिर्फ भजन-कीर्तन हुआ बल्कि गीता का पाठ भी कराया गया.
हेमा मालिनी के घर हुआ गीता पाठ और भजन
हेमा मालिनी ने अपने पति धर्मेंद्र की आत्मशांति के लिए घर में गीता पाठ का आयोजन करवाया. इस मौके पर कई करीबी लोग एक्ट्रेस के घर मौजूद थे, जिनमें गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और उनका बेटे भी शामिल हुए. आप में से कम ही लोग जानते होंगे कि सुनीता बचपन से ही धर्मेंद्र की बहुत बड़ी फैन रही हैं, और उनके निधन ने उन्हें अंदर तक हिला दिया है.
अब सभा में मौजूद लोगों ने बताया है कि हेमा मालिनी के घर का माहौल इस दैरान कैसा था. उन्होंने बताया कि हेमा के घर का माहौल इस दौरान बहुत ज्यादा भावुक था. धीमी धुनों में गाए जा रहे भजनों के बीच सुनीता लगातार रोती रहीं.
“मैं टूट चुकी हूं… वो मेरे बचपन के क्रश थे”
शोक सभा से लौटकर सुनीता ने मीडिया को बताया कि हेमा मालिनी भी पूरी तरह से टूट चुकी हैं. सुनीता ने कहा-
“हेमा जी ने घर में गीता का पाठ और भजन करवाया. हम सब वही बैठे थे, और मैं हेमा जी के सामने बैठी-बैठी रो रही थी. ये हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है. धरम जी मेरे बचपन के क्रश थे. हम उन्हें दिल से सम्मान करते हैं. गोविंदा तो उन्हें फॉलो करते हैं. हम सब मिलकर उनकी फिल्में देखते हैं.”
उन्होंने बताया कि घर के दूसरे परिवार के लोग भी बेहद दुखी हैं और इस पूरे समय को संभलने में मुश्किल हो रही है.
ये भी पढ़ें- शादी के दो साल बाद Randeep Hooda ने फैंस को दी खुशखबरी, दूसरी सालगिरह पर फैंस को मिला सरप्राइज
धरमजी के साथ अपनी यादें शेयर कर हुईं भावुक
सुनीता ने भावुक होते हुए बताया कि उन्होंने धर्मेंद्र के साथ एक बार “छलकाए जाम” गाने पर स्टेज परफॉर्म किया था, जिसे वे आज भी अपनी जिंदगी का खास पल मानती हैं. उन्होंने ये भी कहा- “मैंने गोविंदा से इसलिए शादी की थी, क्योंकि उनमें मुझे थोड़ी-बहुत धर्मेंद्र जैसी झलक दिखती थी. धरम जी जितने हैंडसम कोई नहीं. वो सिर्फ हीरो नहीं, बहुत नेकदिल इंसान थे.”
सुनीता ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर दो महीने पहले ही वे अपने बेटे के साथ धर्मेंद्र से मिली थीं. वे चाहती थीं कि उनके बेटे में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन जैसे गुण हों.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

