निकोलस पूरन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास.
वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. पूरन के अचानक लिए गए इस फैसले ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है. आईसीसी ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है.
कुछ दिनों पहले ही साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा की थी, जिसके बाद एक और मशहूर विकेटकीपर-बल्लेबाज का संन्यास क्रिकेट प्रेमियों को चौंका गया.
29 वर्षीय निकोलस पूरन ने संन्यास का ऐलान करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैंने काफी सोचने और विचार-विमर्श करने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है. यह खेल जिससे हम प्यार करते हैं, उसने बहुत कुछ दिया है और देता रहेगा. मैरून जर्सी पहनना, एंथम के लिए खड़े होना, और हर बार मैदान पर उतरते समय अपना सब कुछ देना… इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है कि इसका मेरे लिए क्या मतलब है. टीम का कप्तान होना एक ऐसा सौभाग्य है, जिसे मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगा.”
यह भी पढ़ें- पूर्व भारतीय कप्तान MS Dhoni आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल, इस साल ये 7 खिलाड़ी हुए सम्मानित
उन्होंने आगे लिखा, “फैंस के लिए- आपके अटूट प्यार के लिए धन्यवाद. आपने मुश्किल पलों में मुझे संभाला और बेहतरीन जुनून के साथ अच्छे पलों का जश्न मनाया. अपने परिवार, दोस्तों और टीम के साथियों के लिए मैं कहना चाहूंगा कि मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद. आपके विश्वास और समर्थन ने मुझे इन सब के जरिए आगे बढ़ाया.”
निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने 2014 के अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया था, जिसके दो साल बाद उन्हें टी20आई फॉर्मेट में सीनियर टीम की ओर से इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला. इसके बाद 2018 में पूरन ने वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया. शानदार प्रदर्शन को देखते हुए बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को विश्व कप 2019 के लिए टीम में मौका मिला. साल 2021 में पूरन पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के लिए कैरेबियन टीम के उप-कप्तान बने और साल 2022 में दोनों ‘व्हाइट बॉल फॉर्मेट’ में कप्तानी की बागडोर संभाली.
निकोलस पूरन ने वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ ‘व्हाइट बॉल क्रिकेट’ ही खेला. उन्होंने 61 वनडे मुकाबलों में पूरन के नाम 39.66 की औसत के साथ 1983 रन हैं. इस दौरान पूरन ने तीन शतक और 11 अर्धशतक जड़े हैं. 106 टी20आई मुकाबलों में इस खिलाड़ी ने 13 अर्धशतक की मदद से 2275 रन बनाए. इस फॉर्मेट में उनका औसत 26.14 रहा.
-भारत एक्सप्रेस
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…