Shilpa Shetty Bastian Bandra Restaurant: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के लाइफ में काफी मुश्किलें आ रही हैं. हाल ही उन पर ₹60 करोड़ की ठगी का आरोप लगा है. अब इसी बीच शिल्पा शेट्टी ने एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि मुंबई के बांद्रा में उनका मशहूर रेस्टोरेंट ‘Bastian’ बंद हो रहा है.
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है, ज्सिमें लिखा है कि इस गुरुवार को एक युग का अंत हो रहा है, क्योंकि हम मुंबई के सबसे आइकॉनिक डेस्टिनेशन में से एक बास्टियन बांद्रा को विदाई दे रहे हैं.एक ऐसी जगह जिससे हमारी अनगिनत यादें, कभी न भूलने वाली रातें जुड़ी हैं. इसने हमें ऐसे पल दिए, जिन्होंने शहर की नाइटलाइफ को आकार दिया, अब अंतिम विदाई ले रहा है.
उन्होंने आगे बताया कि बंद होने से पहले एक खास नाइट आयोजित करेंगी, जिसमें पुराने ग्राहकों के साथ उन पलों को सेलिब्रेट किया जाएगा. उस रात बास्टियन की यादों और उसकी खासियत का जश्न मनाया जाएगा. शिल्पा ने यह भी कहा कि उनका मशहूर गुरुवार नाइट रिवाज अब ‘बैस्टियन एट द टॉप’ में जारी रहेगा, जहां एक नए चैप्टर, नई अनुभवों के साथ इसकी विरासत को आगे बढ़ाया जाएगा.’
आपको बता दें यह रेस्टोरेंट साल 2016 में शुरू हुआ था. शिल्पा का ये मुंबई के टॉप रेस्टोरेंट में से एक था, जिसमें सभी सेलेबस खाने आते थे, यहां अक्सर फिल्मी सितारे और बड़े बिजनेसमैन आते थे. खासतौर पर सीफूड के लिए यह जगह बेहद मशहूर थी. शिल्पा के साथ रेस्टोरेंट बिजनेसमैन रंजीत बिंद्रा भी इसके को-ओनर हैं. ध्यान करने वाली बात है कि बैस्टियन को बंद करने की घोषणा शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के कुछ ही हफ्तों बाद की गई है.
रेस्टोरेंट बंद करने की घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब शिल्पा और राज कुंद्रा पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है. आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने दोनों पर 60.4 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है. यह मामला मुंबई के बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने दर्ज कराया है. उनका कहना है कि 2015 से 2023 के बीच शिल्पा और राज कुंद्रा ने उनकी कंपनी से जुड़े निवेश और लोन के नाम पर पैसे लिए. आरोप है कि इन पैसों का इस्तेमाल बिजनेस में न करके निजी खर्चों में किया गया है.
ये भी पढ़ें: Yogi Adityanath पर बनी फिल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी, इस दिन होगी रिलीज
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…