एजुकेशन

UP-TET 2025: तीन गुना बढ़ सकता है परीक्षा शुल्क, जनवरी 2026 में होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2025 के लिए आवेदन शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है. अभी तक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 600-600 रुपये शुल्क तय था, जिसे अब बढ़ाकर 1700-1700 रुपये करने की तैयारी है.

दोनों स्तरो के लिए कुल 3400 रुपये का शुल्क

इस हिसाब से यदि कोई अभ्यर्थी दोनों स्तर की परीक्षा में शामिल होना चाहता है तो उसे कुल 3400 रुपये का भुगतान करना होगा. सेवा चयन आयोग ने इस प्रस्ताव को शासन को भेज दिया है जिसका मुख्य कारण बढ़ते हुए खर्च को बताया है.

आयोग का कहना है कि परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से आयोजित करने में पहले की तुलना में अधिक धनराशि की आवश्यकता होगी. शासन ने भी 19 जून 2024 को जारी आदेश में सभी चयन बोर्ड और भर्ती आयोगों को निर्देश दिया था कि परीक्षा प्रक्रिया को शुचितापूर्ण बनाने के लिए नई व्यवस्थाएँ लागू की जाएँ.

इन्हीं व्यवस्थाओं के तहत आयोग ने अप्रैल 2025 में लंबित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा कराई थी, जिसमें पहले से कहीं अधिक खर्च सामने आया. अब उसी अनुभव के आधार पर यूपी-टीईटी के लिए भी अतिरिक्त बजट की ज़रूरत बताई जा रही है.

4 एजेंसियों में बाँटी जाएगी परीक्षा की जिम्मेदारी

इस नई प्रणाली के अनुसार, परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी एक ही एजेंसी को देने के बजाय चार अलग-अलग एजेंसियों में बाँटी जाएगी. जिसमें पहली एजेंसी प्रश्नपत्र तैयार कर उसे छपवाएगी और जिलों के कोषागार तक पहुँचाएगी. फिर दूसरी एजेंसी कोषागार से प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों तक पहुँचाने और परीक्षा सम्पन्न कराने के बाद ओएमआर शीट आयोग तक पहुँचाने की जिम्मेदारी संभालेगी.

तीसरी एजेंसी सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की देखरेख करेगी, जबकि चौथी एजेंसी आयोग परिसर में ओएमआर शीट स्कैन कर परिणाम तैयार करेगी. इस विभाजित प्रक्रिया से पारदर्शिता तो बढ़ेगी, लेकिन खर्च भी पहले से कहीं अधिक होगा.

आयोग पहले ही घोषणा कर चुका है कि यूपी-टीईटी परीक्षा 29 और 30 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही शुल्क वृद्धि का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और इसके मंज़ूरी मिलने के बाद ही अंतिम निर्णय सामने आएगा.

ये भी पढ़ें: DSSSB Admit Card 2025 Out: डीएसएसएसबी ने भर्ती परीक्षाओं के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, उम्मीदवार इन स्टेप्स से आसानी से करें डाउनलोड

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

19 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

49 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

52 minutes ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

1 hour ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

1 hour ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago