Sonu Nigam Health News
Sonu Nigam Health News: अपनी सुरीली आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) ने हाल ही में अपनी सेहत को लेकर बड़ा खुलासा किया है. पिछले एक हफ्ते से गंभीर दर्द का सामना कर रहे सोनू निगम का इलाज चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने फैंस से किया वादा निभाने का फैसला किया है. सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह एक दर्दनाक स्वास्थ्य समस्या से गुजर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें काफी परेशानी हो रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज भी चल रहा है.
हालांकि, स्वास्थ्य ठीक न होने के बावजूद सिंगर ने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट को प्राथमिकता दी है. उन्होंने मुंबई में होने वाली अपनी लाइव परफॉर्मेंस को रद्द करने के बजाय मंच पर पहुंचकर फैंस का मनोरंजन करने का फैसला किया.
सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नसों पर दबाव पड़ने की वजह से उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ रहा है. पिछले एक हफ्ते से वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं और समस्या की सही वजह जानने के लिए एमआरआई, सीटी स्कैन समेत कई मेडिकल जांच करवा चुके हैं. इसके साथ ही उनका इलाज भी जारी है.
सिंगर ने बताया कि इलाज के दौरान उन्हें फिजियोथेरेपी भी करानी पड़ रही है, जो काफी तकलीफदेह है. दर्द कम करने के लिए वह दवाइयों का सहारा ले रहे हैं, जिसका असर उनकी आवाज पर भी पड़ रहा है. इसके बावजूद उन्होंने साफ किया कि वह अपने लाइव शो को रद्द नहीं करेंगे. सोनू का कहना है कि लंबे समय बाद मंच पर लौटने को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं और अपने फैंस को निराश नहीं करना चाहते.
सोनू निगम की तबीयत खराब होने की खबर सामने आते ही उनके चाहने वाले चिंतित हो गए. सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. कई लोगों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी, जबकि कुछ ने कहा कि उनकी आवाज लाखों लोगों को खुशी देती है और वे जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर वापस लौटें.
-भारत एक्सप्रेस
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…