देश

जी7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी-ट्रंप की अहम मुलाकात: व्यापार, AI और वैश्विक सुरक्षा पर होगी बड़ी चर्चा

PM Modi Trump Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक करेंगे. दोनों नेताओं की यह मुलाकात वर्किंग लंच से पहले होगी, जिसमें जी7 देशों के नेताओं, साझेदार देशों और प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों के अधिकारी भी शामिल होंगे.

व्यापार, एआई और निवेश पर होगी चर्चा

बैठक में भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर रहेगा. दोनों नेता आर्थिक सहयोग, व्यापार, निवेश, सप्लाई चेन को मजबूत करने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा वैश्विक सुरक्षा से जुड़े मौजूदा हालात और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श होगा.

जी7 सम्मेलन में हुई पहली मुलाकात

इससे पहले फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात हुई थी. दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया और संक्षिप्त बातचीत की. यह मुलाकात ‘नई साझेदारियां बनाना और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को पुनर्स्थापित करना’ विषय पर आयोजित सत्र से पहले हुई.

विश्व नेताओं से बातचीत को लेकर उत्साहित पीएम मोदी

जी7 सम्मेलन में पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह दुनिया के प्रमुख नेताओं से मुलाकात और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा को लेकर उत्साहित हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि भारत एक अधिक टिकाऊ, समृद्ध और बेहतर भविष्य के लिए वैश्विक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.

भारत को 52वें जी7 शिखर सम्मेलन में साझेदार देश के रूप में आमंत्रित किया गया है. सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारत और ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे. यह जी7 शिखर सम्मेलन में भारत की 13वीं भागीदारी है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी लगातार सातवीं बार इसमें हिस्सा ले रहे हैं.


ये भी पढ़ें: वसुधैव कुटुंबकम का गूंजा नारा: जी-7 में पीएम मोदी बोले- दूसरों की मदद करना भारत के संस्कार, अब बराबरी की साझेदारी का वक्त


विकास और वैश्विक सहयोग पर फोकस

विदेश मंत्रालय के अनुसार, जी7 के आउटरीच सत्रों में अंतरराष्ट्रीय साझेदारी मजबूत करने, संतुलित और समावेशी विकास को बढ़ावा देने तथा एआई के जिम्मेदार उपयोग जैसे विषयों पर चर्चा होगी. मंत्रालय ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के समाधान और विकासशील देशों की आवाज बुलंद करने में भारत की भूमिका लगातार मजबूत होती जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

1 hour ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

2 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

3 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

4 hours ago