Sanchita Ugale Suicide case: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक ऐसी खौफनाक और दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है, जिसने एक बार फिर मायानगरी के काले सच और डिप्रेशन के चक्रव्यूह को बेनकाब कर दिया है. ‘कुमकुम भाग्य’ और विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ फेम महज 22 साल की खूबसूरत एक्ट्रेस संचिता उगाले ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है.
इस आत्महत्या में सबसे हैरान और रोंगटे खड़े कर देने वाला इत्तेफाक यह है कि जिस 14 जून (2020) को बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने दुनिया को अलविदा कहा था, ठीक उसी 14 जून (2026) को संचिता ने भी मौत को गले लगा लिया. अब इस मामले में एक्ट्रेस के भाई ने पूरी इंडस्ट्री पर हैरेसमेंट और दबाव बनाने का बेहद सनसनीखेज आरोप मढ़ दिया है.
Nalasopara, Maharashtra: On the demise of his sister, actress Sanchita Ugale, Akash Satish Ugale says, “She died by suicide yesterday at around 7 PM. Since yesterday, we have been carrying out the procedures—post-mortem, case formalities, panchnama, and so on…” pic.twitter.com/uaDhTFNN6W
— IANS (@ians_india) June 15, 2026
सुसाइड से ठीक पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट
संचिता के भाई आकाश उगाले ने मीडिया के सामने आकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने दावा किया कि संचिता ने सुसाइड करने से ठीक पहले (14 जून की शाम करीब 7 बजे) अपने प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट से सुशांत सिंह राजपूत के संदर्भ में एक रील पोस्ट की थी. इस रील क्लिप के कैप्शन में लिखा था कि फिर से 14 जून… हम आपको मिस करते हैं सुशांत. भाई का कहना है कि संचिता की आखिरी पोस्ट 2 जून की थी, ऐसे में सुसाइड वाले दिन ही सुशांत से जुड़ी यह रील पोस्ट होना साफ इशारा करता है कि वह किसी भारी मानसिक तनाव और दबाव से गुजर रही थीं.
ये भी पढ़ें: एजबेस्टन में गूंजा ‘विमेन इन ब्लू’ का डंका! भारत ने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के साथ शुरू किया वर्ल्ड कप अभियान
संचिता के भाई का गंभीर आरोप(Sanchita Ugale Suicide case)
बहन की मौत से टूटे आकाश उगाले ने सीधे फिल्म इंडस्ट्री के ‘पावर गेम’ पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि यह जो इंडस्ट्री है, इसका बहुत गंदा दबाव रहता है. यहां लोग धमकियां देते हैं. जैसे इन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया, उसे अंदर से खोखला कर दिया और खा गए… ठीक वैसा ही मेरी बहन के साथ हुआ है. इसमें बड़े-बड़े लोगों का हाथ रहता है.
हमारे जैसे मिडिल क्लास परिवारों से जो लड़के-लड़कियां यहां आते हैं, उन्हें बुरी तरह दबा दिया जाता है. इस पूरे मामले को भारत सरकार को संज्ञान में लेना चाहिए.” आकाश ने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और महाराष्ट्र के सीएम से इस मौत की हाई-लेवल जांच की मांग की है.
हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक घटना Sanchita Ugale Suicide case रविवार 14 जून की शाम नालासोपारा स्थित उनके घर पर घटी. उस वक्त संचिता के माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे. जब घरवाले वापस लौटे तो कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे पर संचिता की लाश लटकती देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने फिलहाल एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली है और अधिकारियों का कहना है कि वे संचिता के पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही एंगल से बारीकी से जांच कर रहे हैं ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



