सोनू सूद
Sonu Sood: पिछले कोरोना में लोगों के मसीहा बनकर उभरे सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की घोषणा की है कि वह और उनकी सेवाएं जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी. अपने ट्वीट में सोनू ने लिखा है कि- ‘कोरोना से सावधानी बरतें, डरे नहीं ईश्वर करे मेरी ज़रूरत ना पड़े, लेकिन अगर लगे तो याद रखना .. नंबर वही है”.
सोनू ने हाल ही में अपने वालंटियर्स और टीम के सदस्यों के साथ एक बैठक की थी और इस बात को सुनिश्चित किया था कि वे जरूरतमंदों की सेवा के लिए तैयार हैं. इसके अलावा इस बात की भी तसल्ली की थी की बदलते हालात में अगर स्थिति नियंत्रण से बाहर चली जाए तो इसे लेकर उनके पास क्या योजना है.
दवा हो या ऑक्सीजन मदद करेंगे सोनू
सोनू के अनुसार उन्होंने अपने लोगों को दवाएं, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और अन्य सामानों को लेकर पूरी तैयारी करने के निर्देश दिये हैं. सोनू का कहना है कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी फोन कॉल खाली न जाए. जो कोई भी शख्स हमसे संपर्क करे, हम उन्हें वह सब कुछ देने की कोशिश करेंगे जो भी हमारी तरफ से संभव है.”
इसे भी पढ़ें: UP: यूपी रोडवेज की पहली महिला बस ड्राइवर बनीं प्रियंका शर्मा, बताया कैसे हासिल किया मुकाम
कोरोना की पहली लहर से ही कर रहे हैं मदद
कोरोना के चलते 2020 में सबसे लंबे लगे लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद मुंबई समेत भारत के कई दूसरे शहरों में फंसे अप्रवासियों के लिए उम्मीद की किरण बने थे. उन्होंने लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था के अलावा आर्थिक रुप से भी मदद की थी.
बढ़ सकता है कोरोना
वर्तमान में चीन और दुनिया के अन्य हिस्सों में कोरोना वायरस (COVID) के बढ़ते मामलों को देखकर देश दुनिया के विशेषज्ञों द्वारा इस बात की आशंका जताई जा रही है कि नए वेरिएंट के साथ कोरोना की एक और लहर आ सकती है.
इसे लेकर लोगों के बीच चिंता देखी जा रही है. बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी इसके खतरे को देखते हुए लोगों को इससे बचकर रहने की सलाह दी है और कहा है कि वह आपके साथ है. सोनू अभी महाकाल के दर्शनों के लिए उज्जैन में हैं.
UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…
Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…
Gwalior News: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर…
Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…