मनोरंजन

‘हीरोइनों के साथ रातें बिताते हैं…’ ‘लॉकअप 2’ से निकलते ही गोविंदा की बीवी ने बॉलीवुड के मुंह पर मारा तमाचा

Sunita Ahuja’s Statement: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ का सफर खत्म हो गया है. शनिवार, 11 जुलाई को जजमेंट डे पर शो से बाहर आने के बाद सुनीता ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स और गोविंदा के साथ अपने 40 साल के उतार-चढ़ाव भरे रिश्ते पर बेहद चौंकाने वाले और बेबाक खुलासे किए हैं.

‘लॉकअप 2’ से बाहर होने के बाद सुनीता आहूजा ने बॉलीवुड एक्टर्स के अफेयर्स पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि इंडस्ट्री में कोई हीरो दूध का धुला नहीं है. उन्होंने गोविंदा के अफेयर्स की बात स्वीकारते हुए कहा कि वह उन्हें आखिरी सांस तक नहीं छोड़ेंगी और एक एक्टर की पत्नी बनने के लिए पत्थर का दिल रखना पड़ता है.

‘लॉकअप 2’ से बाहर आते ही सुनीता का फूटा दर्द (Govinda-Sunita Ahuja affairs)

सुनीता आहूजा ने ‘लॉकअप 2’ के घर से बेघर होने के बाद अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई राज खोले हैं. शो के दौरान भी वह अक्सर शादी में चीटिंग को लेकर बात करती थीं और उन्होंने दावा किया था कि गोविंदा के कई अफेयर रहे थे. अब बाहर आकर उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी स्टार की पत्नी बनने के लिए दिल को पत्थर का बनाना पड़ता है, क्योंकि यहां कोई भी अभिनेता ‘दूध का धुला’ नहीं होता.

‘आखिरी सांस तक गोविंदा को नहीं छोड़ूंगी’ (Lock Upp Season 2 Sunita)

गोविंदा के साथ अपने मजबूत रिश्ते पर बात करते हुए सुनीता ने कहा कि चाहे जो भी चुनौतियां आएं, वह अपने पति को आखिरी सांस तक कभी नहीं छोड़ेंगी. उन्होंने शो की कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने और गोविंदा ने साथ में 40 साल बिताए हैं, जो कोई मजाक नहीं है. तमाम मुश्किलों के बाद भी वे दोनों आज साथ हैं और एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते.

15 की उम्र का प्यार और माफ करने की ताकत (Bollywood actors cheating)

अपने रिश्ते की गहराई को समझाते हुए सुनीता ने बताया कि उन्होंने महज 15 साल की उम्र में गोविंदा से प्यार किया था और आज 56 साल की उम्र में भी उनका प्यार वैसा ही है. उन्होंने कहा कि इस रिश्ते को बचाने के लिए उन्होंने गोविंदा की कई गलतियों को माफ किया है. सुनीता के मुताबिक, एक्टर्स हमसे ज्यादा वक्त तो हीरोइनों के साथ बिताते हैं, ऐसे में सच्चे प्यार का मतलब ही एक-दूसरे को माफ करके आगे बढ़ना है.

यह भी पढ़ें:  पीठ पर वार और जुबानी जंग… रवि किशन के सनसनीखेज खुलासे के बाद उर्फी ने रीवा किशन से लिया पुरानी दुश्मनी का बदला?

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

जमीन के झगड़े ने ली जान: बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, फिर पिस्टल लेकर SSP ऑफिस पहुंच किया सरेंडर

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले में जमीन और मकान के विवाद ने खूनी…

11 minutes ago

नवंबर में मिलेगी गुड न्यूज? 1,000 से बढ़कर 7.5 हजार हो जाएगी पेंशन; जानें EPFO का पूरा प्लान

PF Minimum Pension Hike: ईपीएस पेंशनर्स को नवंबर में बड़ा तोहफा मिल सकता है. न्यूनतम…

41 minutes ago

CCTV में कैद लंगूर का प्यार, दुकान पहुंचकर दुकानदार को लगाया गले; वायरल वीडियो जीत रहा दिल

Langur Hugs Shopkeeper: CCTV में कैद एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…

54 minutes ago

‘जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!’ पंजाब की तीर्थ यात्रा बसों पर NHRC सख्त, मान सरकार को नोटिस

NHRC notice to Punjab government: पंजाब की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की एसी स्लीपर बसों…

56 minutes ago

DA Hike Update: 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें! जानिए DA बढ़ोतरी पर क्या है ताजा अपडेट

DA Hike Update: लगातार दो कैबिनेट बैठकों में फैसला न होने से केंद्रीय कर्मचारियों का…

1 hour ago

ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामला; तीस हजारी कोर्ट ने बानीत सिंह तलवार को 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा

तीस हजारी कोर्ट ने ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार बानीत…

1 hour ago