Ravi Kishan Alliance Show: भोजपुरी और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रवि किशन इन दिनों अमेजन प्राइम वीडियो के नए रियलिटी शो ‘अलायंस’ (Alliance) और अपनी बेटी रीवा किशन को लेकर सुर्खियों में हैं. रवि किशन खुद इस शो का हिस्सा थे, लेकिन अपने काम के चलते उन्हें बाहर आना पड़ा. अब उन्होंने शो के खतरनाक माहौल और अपनी बेटी के गेम पर बड़ा बयान दिया है.
रवि किशन ने रियलिटी शो ‘अलायंस’ को एक दिमागी खेल बताते हुए कहा कि वहां हर 5 मिनट में लोग पीठ में छुरी मारते हैं. उन्होंने अपनी बेटी रीवा को मजबूत रहने की सलाह दी है. इसी बीच उर्फी जावेद ने उनकी बहन डॉली को वोट आउट करने पर रीवा को सोशल मीडिया पर ‘सांप’ कह दिया है.
‘बिग बॉस’ से अलग, यह है खतरनाक दिमागी खेल (Ravi Kishan Alliance show)
मशहूर अभिनेता रवि किशन ने प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ के अनुभव साझा करते हुए इसे बेहद तनावपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि यह कोई आम शो या ‘बिग बॉस’ जैसा नहीं है, बल्कि पूरी तरह से एक दिमागी खेल है. रवि किशन ने शो की कड़वी सच्चाई उजागर करते हुए कहा कि वहां का माहौल ऐसा है जहां हर Constituents पांच मिनट में लोग एक-दूसरे की पीठ में छुरी मार रहे हैं. इस शो में वही टिक सकता है जिसमें यह सब झेलने की मानसिक मजबूती हो.
बेटी रीवा को रवि किशन की ‘गुरुमंत्र’ वाली सलाह (Urfi Javed snake)
रवि किशन ने अपनी बेटी रीवा को सलाह दी है कि अगर वह इस खेल में आगे जाना चाहती है, तो उसे हर हाल में मानसिक रूप से मजबूत और शांत रहना होगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर रीवा इस खेल के तरीके को समझ लेती है, तो यह उसके करियर और जिंदगी के लिए एक बेहतरीन सीख साबित होगा.
उर्फी जावेद का रीवा पर तीखा वार: ‘पिछले जन्म में सांप थी क्या?’ (Riva Kishan Urfi Javed)
दूसरी तरफ, शो के बाहर भी ड्रामा शुरू हो चुका है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद ने रीवा किशन पर तीखा हमला बोला है. उर्फी ने रीवा के गेम प्लान और दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिख दिया, ‘पिछले जन्म में सांप थी क्या?’ दरअसल, रीवा ने उर्फी की बहन डॉली को शो से बाहर (एलिमिनेट) करने के लिए वोट किया था, जिससे उर्फी बुरी तरह भड़क गईं.
यह भी पढ़ें: बस 10 दिन और फिर राम मंदिर ट्रस्ट में होने जा रहा है बड़ा उलटफेर? नृपेंद्र मिश्रा ने दिए ये संकेत
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

