मनोरंजन

आज ही के दिन सुशांत सिंह राजपूत ने दुनिया को कहा था अलविदा, भाई की चौथी बरसी पर भावुक हुई बहन श्वेता, कही ये बात…

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: आज से ठीक चार पहले 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था. उनकी लाश बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में पाई गई थी. उनके निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और देश को हिलाकर रख दिया था. ऐसे में आज एक्टर की बरसी पर उनके फैंस, रिश्तेदार और परिवार के लोग उन्हें याद कर रहे हैं.

सुशांत की बहन लिखा ये नोट

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक्टर का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बहनों के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं. वहीं दूसरा वीडियो सुशांत के प्रेयर मीट का है. इसे शेयर कर श्वेता ने इमोशनल नोट लिखा है. श्वेता ने नोट में लिखा, “भाई, तुम्हें हमें छोड़े हुए 4 साल हो गए हैं और हमें अभी तक नहीं पता कि 14 जून 2020 को आखिर हुआ क्या था? आपकी मौत एक रहस्य बनी हुई है. मैं असहाय महसूस करती हूं.”

‘मैं धीरे-धीरे हार रही हूं…’ (Sushant Singh Rajput Death Anniversary)

उन्होंने आगे लिखा, “मैंने सच्चाई के लिए अधिकारियों से न जाने कितनी बार गुहार लगायी है. मैं धीरे-धीरे हार रही हूं, लेकिन आज आखिरी बार, मैं हर उस इंसान से पूछना चाहती हूं जो इस मामले में मदद कर सकता है, अपने दिल पर हाथ रखें और खुद से पूछें- क्या हम यह जानने के लायक नहीं हैं कि हमारे भाई सुशांत के साथ क्या हुआ?” उन्होंने लिखा, “यह एक राजनीतिक एजेंडा क्यों बन गया है? यह इतना सीधा क्यों नहीं हो सकता कि यह बताया जाए कि उस दिन क्या मिला और क्या हुआ था? मैं विनती करती हूं कि हमारी आगे बढ़ने में मदद कीजिए. हमें वो क्लोजर दें जिसके हम हकदार हैं.”

फीस भरने के लिए बच्चों को पढ़ाया था ट्यूशन

बात करें सुशांत की तो उनका जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था. पांच भाई-बहनों में वह सबसे छोटे थे. उनकी मां की मृत्यु के बाद पूरा परिवार पटना से दिल्ली शिफ्ट हो गया. सुशांत ने साल 2003 में दिल्ली यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी की एंट्रेंस एग्जाम में पूरे देश में सातवीं रैंक हासिल की थी. एक्टर को डांस से बेहद लगाव था. अपनी डांस क्लास की फीस भरने के लिए उन्होंने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया. 2005 में सुशांत को 51वें फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी में बैकग्राउंड डांसर के रूप में डांस करने का मौका मिला.

यह भी पढ़ें : कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का पहला रिव्यू आया सामने, एक्टर की परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल

साल 2006 में वह कॉमनवेल्थ गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के बैकग्राउंड डांसर रहे. फिल्म ‘धूम 2’ में भी वह बतौर बैकग्राउंड डांसर नजर आए. सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में स्टार प्लस के सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल से शुरू किया, लेकिन उन्हें लोकप्रियता शो ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली. बॉलीवुड में उनका डेब्यू साल 2013 में आई फिल्म ‘कई पो चे’ से हुआ. इसके बाद उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘पीके’, ‘एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘केदारनाथ’ और ‘छिछोरे जैसी फिल्मों में काम किया.

Uma Sharma

Recent Posts

अगले 8 घंटे…13 राज्यों में मौसम का डबल अटैक! 60 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

IMD ने तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र समेत 13 राज्यों में अगले 8 घंटों के दौरान भारी…

21 minutes ago

PAK को ईरान ने दिखाई उसकी औकात…! दलाली करने पहुंचे थे मुनीर, IRGC ने मीटिंग तक से किया इनकार

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की…

36 minutes ago

‘पंचक और ग्रहण दोष के साये में रहेगा दिन!’ दोपहर में एकादशी; जानें व्रत की सही तिथि और शुभ मुहूर्त

21 अक्टूबर 2026, बुधवार को पापांकुशा एकादशी, भगवान गणेश की पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों के…

1 hour ago

बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से ग्रहों में बड़ा बदलाव: मकर-मिथुन राशि को होगा लाभ तो मेष वाले रहें सावधान

आज 21 अक्टूबर 2026 को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य योग समेत कई ग्रहों के संयोग…

2 hours ago