विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया
Tamannaah Bhatia-Vijay Verma: बॉलीवुड के जाने माने फेवरेट कपल विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है कि दोनों अलग हो चुके हैं. दोनों एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे. विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का रिश्ता किसी से भी छुपा नहीं था और वे खुलकर अपने प्यार का इजहार करते थे. लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है, उसे जानने के बाद उनके फैंस को काफी तगड़ा झटका लगा है. बताया जा रहा है कि विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का ब्रेकअप हो गया है. 2 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है. ये खबर तब और पक्की मानी जाने लगी, जब दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक-दूसरे की तस्वीरें डिलीट कर दीं.
विजय और तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम से वे सभी तस्वीरें हटा दी हैं, जिनमें वे साथ नजर आ रहे थे. जबकि कुछ समय पहले तक ऐसी खबरें थीं कि दोनों शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं. लेकिन अब ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है. हालांकि, अभी तक कपल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि यह खबर गलत साबित हो सकती है.
‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने एक हफ्ते पहले ही अपना रिश्ता खत्म कर लिया है. हालांकि, उनके बीच किसी तरह की कोई कड़वाहट नहीं है और दोनों अच्छे दोस्त बनकर रहेंगे. जब से उन्होंने सोशल मीडिया से अपनी साथ की तस्वीरें हटाई हैं, तब से ही फैंस इस खबर को सच मानने लगे हैं.
यह भी पढ़ें: अभिनेत्री और भाजपा सांसद Kangana Ranaut ने कटील और कापु में देवी दुर्गा परमेश्वरी और मां मरियम्मा के किए दर्शन
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने 2023 में अपने रिश्ते को पब्लिक किया था. दोनों की साथ में कई तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसके बाद उनकी डेटिंग की खबरें चर्चा में आ गई थीं. दोनों ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में भी एक साथ नजर आए थे, और इसी फिल्म के बाद उन्होंने अपने रिश्ते की जानकारी दी थी. दोनों को कई इवेंट्स और पार्टियों में एक साथ देखा जाता था, लेकिन अब उनके ब्रेकअप की खबर ने फैंस को बड़ा झटका दे दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…
Khatu Shyam News: खाटूश्यामजी मंदिर के पट 13 अक्टूबर की रात से 14 अक्टूबर की…
सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…
Government Jobs 2026: CPRI, DRDO, EIL और DCPCR में 190 से अधिक सरकारी पदों पर…