मनोरंजन

Tanushree Dutta ने रोते हुए लगाई मदद की गुहार, बोलीं- “अपने ही घर में हो रहा हैरेसमेंट”, वीडियो देख हैरान हुए फैंस

Tanushree Dutta Viral Video: फिल्मों से खासा नाम बनाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता को आखिर कौन नहीं जानता होगा. एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा फेम अपनी फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से मिला था. हालांकि अब एक्ट्रेस एक्टिंग से नाता तोड़ चुकी हैं लेकिन अकसर ही सुर्खियों में भी बनी रहती हैं.

बता दें कि ये वही एक्ट्रेस हैं जिन्होंने नाना पाटेकर पर ‘Me Too’ अभियान के तहत आरोप लगया था कि उन्होंने एक्ट्रेस के साथ फिल्म के सेट पर अच्छा व्यवहार नहीं किया था. वहीं Tanushree Dutta अब एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है.  सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसने सनसनी मचा दी है.

इस वीडियो में एक्ट्रेस खुद पर हो रहे हैरेसमेंट के बार में बात कर रही हैं और सोशल मीडिया यूजर्स से मदद मांग रही हैं. तो क्या है आखिर इस वायरल वीडियो के पीछे का पूरा मामला आइए आपको बताते हैं….

Tanushree Dutta का रोते हुए वीडियो वायरल

दरअसल, मंगलवार (22 जुलाई) को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक रोते हुए वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्हें अपनी ही घर में हैरेसमेंट का शिकार होना पड़ रहा है. एक्ट्रेस ने बताया कि तंग आकर जब उन्होंने पुलिस को फोन किया तो उनसे कहा गया कि वो थाने आकर मामले की पूरी जानकारी दें और रिपोर्ट दर्ज कराएं.

एक्ट्रेस कहती हैं-

“मैं काफी समय से परेशान हूं और पिछले 5 साल से ये सब झेल रही हूं. मेरा जीवन एकदम बेकार हो गया है. मैं बीमार हूं. न तो मैं अपना ध्यान रख पा रही हूं और न ही अपने घर का ध्यान रख पा रही हूं. इससे पहले बहुत देर हो जाए कोई कृप्या मेरी मदद करो, इस परेशानी से बाहर आने में.”

एक्ट्रेस ने चौकान वाला खुलासा करते हुए आगे कहा-

“मैं अपने घर में मेड नहीं रख सकती हूं. मेरी जासूसी की जाती है. मेरी किसी मेड से नहीं बन पाती क्योंकि वो मेरे घर में आकर चोरी करती है. मुझे अपना सारा काम खुद करना पड़ता है. मैं अपनी घर खुद संभालती हूं.”

इसके अलावा वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने साल 2018 में चलाए अपने ‘Me Too’ अभियान का भी जिक्र किया. हालांकि इस पूरे वीडियो में एक्ट्रेस ने किसी का नाम नहीं लिया है.

वहीं सोशल मीडिया यूजर्स और एक्ट्रेस के फैंस उनका ये वीडियो देखर काफी हैरान हो गए हैं और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पहर तेजी से वायरल हो रहा है.

यहां देखें एक्ट्रेस का पूरा वीडियो- Tanushree Dutta Viral Video

नाना पाटेकर पर लगाए थे हैरान करने वाले आरोप

साल 2018 में जब ‘Me Too’ अभियान की शुरुआत हुई थी इस दौरान तनुश्री ने एक्टर नाना पाटेकर पर कई गंभी आरोप लगाए थे. एक्ट्रेस ने नाना पर फिल्म के सेट पर यौन शोषण जैसे आरोप लगाए थे. इतना ही नहीं तनुश्री ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डांस कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर भी कई आरोप लगाए थे.

ये भी पढ़ें- War 2 Trailer: यशराज फिल्म्स का बड़ा ऐलान, इस दिन आएगा ऋतिक रोशन की जबरदस्त फिल्म का ट्रैलर

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

14 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

15 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

27 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

34 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago