खेल

AUS vs WI T20: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से रौंदा, टी20 सीरीज में बनाई 2-0 से बढ़त

AUS vs WI T20: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका में खेले गए दूसरे टी20 मैच को आठ विकेट से अपने नाम किया. इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है.

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने आठ विकेट खोकर 172 रन बनाए. ब्रैंडन किंग और कप्तान शाई होप ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों के बीच आठ ओवरों में 63 रन की साझेदारी हुई.

ब्रैंडन किंग ने 36 गेंदों में बनाए 51 रन

ब्रैंडन किंग ने 36 गेंदों में चार छक्कों और तीन चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली, जबकि शाई होप महज नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे.

टीम 98 के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी. यहां से आंद्रे रसेल ने वेस्टइंडीज को संभालते हुए उसे मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

आंद्रे रसेल ने 15 गेंदों में 36 रन की पारी खेली, जिसमें चार छक्के और दो चौके शामिल रहे, जबकि गुडाकेश मोती ने नौ गेंदों में 18 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को 172/8 के स्कोर तक पहुंचाया.

ये भी पढ़ें- वो इकलौता बल्लेबाज, जिसके नाम Manchester में है तिहरा शतक

AUS vs WI T20 में इन गेंदबाजों ने दिखाया दम

विपक्षी टीम की ओर से एडम जांपा ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके, जबकि नाथन एलिस और ग्लेन मैक्सवेल ने दो-दो सफलता हासिल की. बेन ड्वारशुइस ने एक विकेट अपने नाम किया.

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 15.2 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली.

टीम 42 के स्कोर तक ग्लेन मैक्सवेल (12) और कप्तान मिशेल मार्श (21) का विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद जोश इंगलिस ने कैमरून ग्रीन के साथ तीसरे विकेट के लिए 131 रन की अटूट साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 28 गेंदें शेष रहते जीत दिला दी.

AUS vs WI T20: जोश इंगलिस ने 33 गेंदों बनाए 78 रन

जोश इंगलिस ने 33 गेंदों में पांच छक्कों और सात चौकों के साथ 78 रन बनाए, जबकि कैमरून ग्रीन 32 गेंदों में 56 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी पारी में चार छक्के और तीन चौके शामिल थे.

मेजबान टीम के लिए जेसन होल्डर और अल्जारी जोसेफ को एक-एक विकेट हाथ लगे.

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद पहले टी20 मैच को तीन विकेट से जीता था.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

5 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

6 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

6 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

6 hours ago