Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

War 2 Trailer: यशराज फिल्म्स का बड़ा ऐलान, इस दिन आएगा ऋतिक रोशन की जबरदस्त फिल्म का ट्रैलर

War 2 Trailer: ऋतिक रोशन और जूनियर NTR की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ का ट्रेलर इस दिन रिलीज होगा. अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

War 2 Trailer Release Date

War 2 Trailer: भारतीय सिनेमा के दो बड़े सितारों, ऋतिक रोशन और जूनियर NTR की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ (War 2 Trailer Release Date) को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म के जरिए पहली बार दो सुपरस्टार्स एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. इसी बीच अब मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा उठाया है, जिसके चलते फैंस और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं.

मेकर्स ने ऐलान किया कि ‘वॉर 2’ का ट्रेलर 25 जुलाई को रिलीज किया जाएगा. खास बात यह है कि इस दिन ऋतिक और जूनियर NTR के एक्टिंग करियर को 25 साल पूरे हो रहे हैं. इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए यशराज फिल्म्स ने ट्रेलर लॉन्च की तारीख इसी दिन तय की है. ट्रेलर की रिलीज डेट बताते हुए यशराज फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें ऋतिक और जूनियर एनटीआर अपने दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं.

इस दिन ‘वॉर-2’ का ट्रेलर होगा रिलीज

इस पोस्टर पर ही ट्रेलर की रिलीज डेट नजर आ रही है. मेकर्स ने लिखा, ”2025 में भारतीय सिनेमा के दो आइकन अपने सिनेमा के सफर के 25 साल पूरे कर रहे हैं. जीवन में एक बार आने वाले इस पल को सेलिब्रेट करने के लिए यशराज फिल्म 25 जुलाई को ‘वॉर 2’ का ट्रेलर लॉन्च करने जा रहा है.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

ट्रेलर लॉन्च की तारीख का खुलासा होते ही फैंस में उत्सुकता काफी बढ़ गई है. अब सभी की नजरें 25 जुलाई पर टिक गई हैं.

निगेटिव किरदार में दिखेंगे जूनियर NTR

‘वॉर 2’ यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है. इस फिल्म के जरिए जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रहे हैं. वह फिल्म में निगेटिव रोल करते नजर आएंगे, जबकि ऋतिक एक बार फिर रॉ एजेंट कबीर के किरदार में ही दिखाई देंगे.

फिल्म में कियारा आडवाणी भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी. इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है. ‘वॉर 2’ हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: Jagdeep Dhankhar और Salman Khan का क्या है कनेक्शन? जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital