मनोरंजन

कपिल शर्मा के शो पर हुई समय रैना की एंट्री, ‘लेटेंट’ कॉन्ट्रोवर्सी पर जमकर हुई खिंचाई; होस्ट कपिल ने दी खास नसीहत

वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर The Great Indian Kapil Show का लेटेस्ट एपिसोड सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस बार कपिल के मंच पर कॉमेडी की दुनिया के दिग्गज सुनील पाल के साथ-साथ आज के दौर के इंटरनेट सेंसेशन Samay Raina और मशहूर पॉडकास्टर Ranveer Allahbadia (बियर बाइसेप्स) नजर आए. एपिसोड में समय रैना का वही बेबाक और मजाकिया अंदाज देखने को मिला जिसके लिए वो जाने जाते हैं. उन्होंने न सिर्फ रणवीर को रोस्ट किया, बल्कि शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह के साथ भी जमकर मस्ती की.

जब पुलिस ने भी किया समय और रणवीर को ‘सर्च’

कपिल शर्मा ने अपने मजाकिया अंदाज में समय और रणवीर की टांग खींचते हुए कहा कि पिछले साल ‘लेटेंट’ कॉन्ट्रोवर्सी के बाद इंटरनेट पर इन दोनों को खूब सर्च किया गया. कपिल ने चुटकी लेते हुए कहा, “इन दोनों को सिर्फ जनता ही नहीं, बल्कि पुलिस भी ढूंढ रही थी.” कपिल की इस बात पर सेट पर ठहाके गूंज उठे.

गौरतलब है कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो के दौरान हुए एक विवाद ने इंटरनेट पर काफी हंगामा मचाया था, जिसके बाद समय और रणवीर दोनों ही सुर्खियों में आ गए थे.

https://twitter.com/suspensecomedy/status/2050622539291062392?ref_src=twsrc%5Etfw  

“तेरे पर अब तक केस क्यों नहीं हुआ?”

बातचीत के दौरान रणवीर ने कपिल से पूछा कि क्या उन्होंने समय का विवादित शो देखा है? इस पर कपिल ने एक बेहद दिलचस्प खुलासा किया. कपिल ने बताया, “मैंने समय को फोन करके पूछा था कि भाई तू इतना कुछ बोल देता है, तेरे पर अब तक कोई केस क्यों नहीं हुआ?”

समय ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि जब उनका शो बंद होने वाला था, उससे ठीक एक दिन पहले कपिल पाजी का फोन आया था. कपिल ने उनसे कहा था कि तेरे साथ कुछ बुरा होने वाला है. अब तुम सबकी नजरों में आ गए हो, इसलिए थोड़ा संभलकर चलो.

ये भी पढ़ें- वीर पहाड़िया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का नया कनेक्शन, इस एक्टर के साथ डेटिंग की खबरें तेज

“फेम के साथ आती है जिम्मेदार”

कपिल ने अपने निजी अनुभवों को साझा करते हुए समय को एक गहरी सलाह भी दी. उन्होंने कहा, “मैं कोई अंतर्यामी नहीं हूं, बस अपने तजुर्बे से बता रहा था. शुरुआत में आप कुछ भी बोलकर फेमस हो सकते हैं, लेकिन एक बार जब आप बड़े स्टार बन जाते हैं, तो आप फिर हर बात उतनी बेबाकी से नहीं कह सकते. आपको अपनी जुबान पर लगाम लगानी पड़ती है.”

फिर लौट रहा है ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’

फरवरी 2025 में रणवीर इलाहाबादिया के एक मजाक की वजह से विवादों में घिरा यह शो एक बार फिर वापसी के लिए तैयार है. समय रैना ने अपने हालिया लाइव शो ‘समय रैना स्टिल अलाइव’ में कन्फर्म किया है कि वो जल्द ही इस शो का नया सीजन लेकर आ रहे हैं. अब देखना यह होगा कि इस बार समय का अंदाज कितना ‘संभला’ हुआ होता है या वो फिर से अपनी पुरानी रौ में नजर आते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago