The Kerala Story 2: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की सफलता के बाद मेकर्स इसका सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड’ (the kerala story 2 goes beyond) लेकर आए हैं. 18 फरवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, लेकिन इसके बाद यह फिल्म एक बार फिर विवादों में आ गई है. विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस और कमाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है. रिलीज से पहले ही मामला केरल हाई कोर्ट पहुंच गया है.
फिल्म के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की गई है. याचिका में फिल्म की कहानी और कंटेंट पर सवाल उठाए गए हैं. याचिकाकर्ता का कहना है कि ट्रेलर में केरल के साथ-साथ मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन महिलाओं की कहानी दिखाई गई है, जिन्हें कथित तौर पर आतंकवाद और धर्म परिवर्तन के जाल में फंसते हुए दिखाया गया है. फिल्म में यह भी दावा किया गया है कि यह सब देश की आबादी का संतुलन बदलने की साजिश का हिस्सा है.
याचिकाकर्ता श्रीदेव नाम्बूदिरी ने खास तौर पर फिल्म के टाइटल पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि जब कहानी सिर्फ केरल की नहीं है, तो फिल्म का नाम ‘द केरल स्टोरी’ क्यों रखा गया? उनका आरोप है कि इससे पूरे केरल राज्य की छवि खराब हो सकती है और अलग-अलग समुदायों के बीच तनाव बढ़ सकता है.
ये भी पढ़ें: ‘जेल में हो स्मोकिंग जोन’, ट्रोल मत करिए..! पहले जानिए Rajpal Yadav का तर्क?
फिल्म के कुछ डायलॉग को लेकर भी चिंता जताई गई है. याचिका में कहा गया है कि इससे कानून-व्यवस्था पर असर पड़ सकता है. कोर्ट से मांग की गई है कि फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई जाए या फिर केंद्र सरकार को इस मामले में दखल देने का निर्देश दिया जाए.
अब सबकी नजर कोर्ट के फैसले पर है. देखना होगा कि अदालत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक शांति के बीच किस तरह संतुलन बनाती है.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…