क्राइम

Chhattisgarh News: स्कूल में दर्जनों बच्चों ने खुद काटीं कलाइयां, क्या सोशल मीडिया ट्रेंड के चलते स्टूडेंट्स में आया पागलपन? जांच शुरू

Dhamtari Students Incident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद ब्लॉक में स्थित दहदहा गांव के शासकीय माध्यमिक स्कूल से एक चौंकाने वाली खबर आई है. यहां कक्षा 6 से 8वीं तक के लगभग 35 छात्र-छात्राओं (21 लड़के और 14 लड़कियां) ने अपनी कलाइयों पर ब्लेड, पिन या कांटों से चोटें पहुंचाई हैं. यह घटना करीब 20-25 दिन पुरानी है, लेकिन मीडिया में अब आई है. पता चला है कि 13 फरवरी 2026 को अभिभावकों ने बच्चों के हाथों पर निशान देखे थे, इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

कॉपी-कैट बिहेवियर था क्‍या?

शुरूआती जांच में पता चला है कि बच्चे एक-दूसरे को देखकर यह काम कर रहे थे. यानी कॉपी-कैट व्यवहार था. कोई गहरा घाव नहीं था, सिर्फ सतही निशान थे जो अब भर चुके हैं. कुछ रिपोर्टों में मोबाइल गेम चैलेंज या वायरल ट्रेंड का शक जताया गया, लेकिन पुलिस और अधिकारियों ने मोबाइल चेक किए और ऐसा कोई सबूत नहीं मिला. नशे या किसी बड़े कारण का भी कोई संकेत नहीं है. बच्चे साफ जवाब नहीं दे पा रहे कि ऐसा क्यों किया.

प्रशासनिक टीमें स्‍कूल में पहुंची

इलाके में चर्चा होने पर जिला प्रशासन हरकत में आया. तहसीलदार सूरज बंछोर के अनुसार, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य टीम और पुलिस मौके पर पहुंची. कई बच्चों की मेडिकल जांच हुई और काउंसलिंग कराई गई. शिक्षकों को छात्रों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.

मानसिक स्वास्थ्य पर उठे सवाल

राहत की खबर ये है कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और अब पढ़ाई कर रहे हैं. इस मामले पर एबीवीपी जैसे संगठनों ने भी नाराजगी जताई है और जिम्‍मेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है. यह घटना बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल उठाती है. ग्रामीण इलाकों में मोबाइल और सोशल मीडिया का प्रभाव बढ़ रहा है, जिससे ऐसी नकल की घटनाएं हो सकती हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों की काउंसलिंग और अभिभावकों की निगरानी जरूरी है.

10वीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप, दरिंदों ने जान से मार डालने की धमकी दी थी; पता चलने पर सभी फरार; पुलिस खाली हाथ

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

33 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

48 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago