Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘The Kerala Story 2’ पर कानूनी संकट, रिलीज से पहले हाईकोर्ट में रोक की मांग

The Kerala Story 2: द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड’ की रिलीज से पहले केरल हाईकोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई है. याचिकाकर्ता ने राज्य की छवि खराब करने और कानून-व्यवस्था पर असर की आशंका जताई है.

the kerala story 2 goes beyond

The Kerala Story 2: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की सफलता के बाद मेकर्स इसका सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड’ (the kerala story 2 goes beyond) लेकर आए हैं. 18 फरवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, लेकिन इसके बाद यह फिल्म एक बार फिर विवादों में आ गई है. विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस और कमाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है. रिलीज से पहले ही मामला केरल हाई कोर्ट पहुंच गया है.

फिल्म पहुंची केरल हाई कोर्ट तक

फिल्म के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की गई है. याचिका में फिल्म की कहानी और कंटेंट पर सवाल उठाए गए हैं. याचिकाकर्ता का कहना है कि ट्रेलर में केरल के साथ-साथ मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन महिलाओं की कहानी दिखाई गई है, जिन्हें कथित तौर पर आतंकवाद और धर्म परिवर्तन के जाल में फंसते हुए दिखाया गया है. फिल्म में यह भी दावा किया गया है कि यह सब देश की आबादी का संतुलन बदलने की साजिश का हिस्सा है.

याचिकाकर्ता श्रीदेव नाम्बूदिरी ने खास तौर पर फिल्म के टाइटल पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि जब कहानी सिर्फ केरल की नहीं है, तो फिल्म का नाम ‘द केरल स्टोरी’ क्यों रखा गया? उनका आरोप है कि इससे पूरे केरल राज्य की छवि खराब हो सकती है और अलग-अलग समुदायों के बीच तनाव बढ़ सकता है.


ये भी पढ़ें: ‘जेल में हो स्मोकिंग जोन’, ट्रोल मत करिए..! पहले जानिए Rajpal Yadav का तर्क?


डायलॉग को लेकर भी जताई चिंता

फिल्म के कुछ डायलॉग को लेकर भी चिंता जताई गई है. याचिका में कहा गया है कि इससे कानून-व्यवस्था पर असर पड़ सकता है. कोर्ट से मांग की गई है कि फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई जाए या फिर केंद्र सरकार को इस मामले में दखल देने का निर्देश दिया जाए.

अब सबकी नजर कोर्ट के फैसले पर है. देखना होगा कि अदालत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक शांति के बीच किस तरह संतुलन बनाती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital