सुष्मिता सेन
Sushmita Sen Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. सुष्मिता का जन्म 19 नवंबर 1995 को हैदराबाद में हुआ था. एक्ट्रेस ने साल 1994 में मिस इंडिया बनकर देश को पूरे विश्व में पहचान दिलाई थी. ये साल जितना यादगार भारत के लिए रहा था उतना ही खास सुष्मिता के लिए भी रहा.
हालांकि, मिडील क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करने वालीं सुष्मिता सेन के लिए यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था. सभी लोग जानते हैं कि मिस यूनिवर्स बनने से पहले सुष्मिता ने मिस इंडिया का खिताब जीता था. ऐसे में आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जान लेते हैं साथ ही मिस यूनिवर्स का खिताब पाने के लिए उन्हें कितनी परेशानियों को फेस करना पड़ा.
लग्जरी लाइफ जीने वाली सुष्मिता सेन एक मीडिल क्लास परिवार से थीं जिनके पास जरूरत की चीजों को पूरा करने के लिए भी पैसे नहीं हुआ करते थे. ऐसे में मिस यूनिवर्स जैसे इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में भाग लेना बड़ी बात थी जिसके लिए सुष जैसा जिगरा चाहिए था. उन्होंने इस प्रतियोगिता में न सिर्फ भाग लिया बल्कि ताज पहन देश का नाम दुनिया में रोशन किया.
एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद बताया था कि उनका मिस इंडिया की विनिंग गाउन सरोजनी नगर के एक टेलर ने सिला था. सुष्मिता ने बताया कि वह डिजाइनर कपड़े नहीं खरीद सकती थीं इसलिए उन्होंने लोकल दर्जी से अपना गाउन सिलवाया था. एक्ट्रेस ने कहा-फाइनल राउंड के लिए 4 ड्रेसेज चाहिए थी मगर मिडिल क्लास होने की वजह से वह 4 ड्रेस खरीद नहीं सकती थीं.
सुष्मिता सेन ने कॉलेज में जर्नलिज्म में पढ़ाई की थी. सुष्मिता सेन ने 12वीं की परीक्षा देने के बाद 1994 में मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था. उसके बाद महज 18 साल की उम्र में वे मिस यूनिवर्स बन गई थीं. एक्ट्रेस ने बताया था कि जब उन्होंने मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में भाग लिया तो उनकी इंग्लिश इतनी अच्छी नहीं थी. ऐसे में उन्होंने बताया कि उन्होंने इंग्लिश सीखने के लिए ऐसा रूटीन बनाया कि घर से लेकर बाहर तक सिर्फ इंग्लिश ही बोलती थीं.
ये भी पढ़ें: Taarak Mehta के सेट पर पकड़ा असित मोदी का कॉलर, दी शो छोड़ने की धमकी… जेठालाल आखिर क्यों हुए इतने खफा?
सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों में रही हैं. उनके अफेयर के किस्से तो काफी रहे लेकिन उन्होंने शादी अभी तक नहीं की. एक्ट्रेस ने बिन शादी 2 बेटियों को गोद लिया और उनकी मां बन अपना फर्ज अदा किया. आज उनकी दोनों बेटियां बड़ी हो गई हैं.
सुष्मिता सेन को मिस यूनिवर्स के अलावा भी कई सारे अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है. उनकी अवॉर्ड्स लिस्ट में फिल्मफेयर अवॉर्ड, स्टार स्क्रीन अवॉर्ड, आईफा अवॉर्ड, इंडियन अफेयर्स, इंडिया लीडरशिप कॉनक्लेव, जियोस्पा एशियास्पा इंडिया अवॉर्ड्स, चैंपियन्स ऑप चेंज अवॉर्ड जैसे कई नाम शामिल है.
-भारत एक्सप्रेस
Anti Hindu Racism In USA: अमेरिका के सिएटल में दिवाली मना रहे हिंदुओं के कार्यक्रम…
Anant Singh News: अनंत सिंह की बेटी की शादी में पीएम मोदी और नीतीश-लालू को…
Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…