शनि देव.
Shani Gochar 2025 Chandi Paya: ज्योतिष शास्त्र में शनि की चाल को विशेष महत्व दिया गया है. कहते हैं कि जब शनि देव किसी व्यक्ति पर अपनी कृपा बरसाते हैं तो वह फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है. ज्योतिष में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के अलावा शनि का पाया भी खास महत्व रखता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2025 में शनि का चांदी का पाया रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के जानकारों की मानें तो शनि के चार पांव सोना, चांदी, तांबा और लोहा होते हैं. शनि का पाया उसकी स्थिति के मुताबिक, शुभ-अशुभ फल प्रदान करता है.
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की कुंडली में लग्न भाव से दूसरे, पांचवें और 9वें भाव में शनि के होने से चांदी का पाया जैसा शुभ संयोग बनता है. शनि के चांदी के पाये का सीधा संबंध जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली से होता है. कुंडली में जब तक शनि के पाया का शुभ संयोग बना रहता है तब तक इंसान को जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में खूब तरक्की मिलती है.
ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, साल 2025 में शनि देव गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे. शनि देव इस राशि में साल 2027 तक रहेंगे. ऐसे में शनि के इस संयोग से कुछ राशि वालों की कुंडली में शनि के चांदी के पाये का खास संयोग बनेगा.
यह भी पढ़ें: शनि की सबसे प्रिय राशियों में शुमार हैं ये 4 राशियां, इन पर रहती है शनिदेव की विशेष कृपा
कर्क राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के लिए शनि का पाया अत्यंत शुभ और लाभकारी साबित होगा. नौकरी करने वालों की आमदनी में वृद्धि होगी. इसके साथ ही प्रमोशन का भी लाभ मिल सकता है. छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा का योग बनेगा. आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी. नौकरी-व्यापार में आ रही रुकावटें दूर होंगी.
वृश्चिक राशि- इस राशि के लिए शनि के चांदी का पाया बेहद शुभ रहने वाला है. साल 2025 से अच्छे दिन की शुरुआत होगी. भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों को तकक्की के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे. आमदनी के नए साधन विकसित होंगे. इस दौरान कार्यस्थल पर मेहनत का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा. समाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा.
कुंभ राशि- कुंभ राशि से संबंधित जातकों के लिए शनि का चांदी का पाया अत्यंत शुभ फलदायी रहेगा. रुके हुए आर्थिक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. रोजगार की तलाश करने वालों को अच्छा और लाभकारी अवसर प्राप्त होगा. व्यापार करने वाले जातकों की आमदनी बढ़ेगी. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी.
यह भी पढ़ें: Guru Gochar: 2025 में गुरु ग्रह 3 बार बदलेंगे अपनी चाल, इन 4 राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…