मनोरंजन

इस कंटेस्टेंट ने ‘इंडियन आइडल 14’ का जीता ताज, 25 लाख रुपये का चेक और मिली ये चमचमाती कार

Indian Idol 14 Winner: सोनी टीवी का चर्चित शो ‘इंडियन आइडल 14’ को अपना विनर मिल गया है. बीते रविवार की रात को शो का ग्रैंड फिनाले हुआ था, जिसमें विजेता का ताज कानुपर के वैभव गुप्ता ने अपने नाम किया. ‘इंडियन आइडल 14’ की चमचमाती ट्रॉफी कानपुर के वैभव गुप्ता को मिली है. इसके साथ ही उन्हें 25 लाख रुपये का चेक और एक ‘हॉट एंड टेकी’ ब्रेजा कार भी दी गई है. वहीं आद्या मिश्रा, अनन्या पाल, पियूष पंवार, सुभादीप दास, अंजना पद्मनाभन के साथ वैभव भी टॉप पांच प्रतियोगी शामिल थे.

यह भी पढ़ें : रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी ने अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में दी कल्चर डांस परफॉर्म, देखें VIDEO

इन कंटेस्टेंट को मिला ये इनाम (Indian Idol 14 Winner)

जहां शो के विनर वैभव गुप्ता बने तो वहीं उनके साथ शुभदीप और पीयूष को पहला और दूसरा स्थान मिला. उन्हें ट्रॉफी के साथ पांच लाख रुपये का चेक दिया गया है. वहीं, अनन्या ‘इंडियन आइडल 14’ की तीसरी रनर-अप रहीं. उन्हें ट्रॉफी के अलावा तीन लाख रुपये का इनाम मिला.

इन दो स्टार्स के लिए वैभव गाना चाहते हैं गाना (Indian Idol 14 Winner)

बता दें ‘इंडियन आइडल 14’ विनर का एलान सोनू निगम ने किया. शो जितने के बाद वैभव ने मीडिया से बातें करते हुए कहा- मैं बेहद खुश हूं और खुशी की इस भावना को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं. मैं अब फिल्मों के लिए गाना चाहता हूं. सलमान खान और रणवीर सिंह मेरे पसंदीदा कलाकार हैं. मेरा सपना है कि मैं उनके लिए प्लेबैक सिंगिंग करूं.’

Uma Sharma

Recent Posts

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

11 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

18 minutes ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

30 minutes ago

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

38 minutes ago

कराची में ये क्या हो गया? उफन पड़े पाकिस्तानी हिंदू, ‘रामायण’ के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…

42 minutes ago

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

52 minutes ago