देश

भाजपा की दूसरी सूची से पहले चिंता में राजस्थान-यूपी और गुजरात के सिटिंग सांसद, जानें पूरा मामला

BJP Candidate List: भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 2 मार्च को 16 राज्यों औ 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 195 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए. इस दौरान पार्टी ने कुल 33 वर्तमान सांसदों के टिकट काटे हैं. वहीं युवाओं पर महिलाओं पर भरोसा जताते हुए सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान में टिकटों का बंटवारा किया है. पार्टी ने दिल्ली में 4 सांसदों के टिकट काट दिए हैं. वहीं यूपी में भी 5 चेहरे बदले गए हैं. इसके अलावा राजस्थान और एमपी में भी पार्टी ने 4-5 सांसदों के टिकट काटे हैं.

जानकारी के अनुसार पार्टी दूसरी सूची चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद घोषित कर सकती है. हालांकि इसमें अभी काफी समय है. कई राज्यों में पार्टी ने एक भी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है. इनमें उड़ीसा, बिहार, महाराष्ट्ऱ़ए आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु है. ऐसे में पहली सूची में 33 सांसदों का टिकट कटने के बाद दूसरी सूची से पहले 100 से अधिक सांसदों की टेंशन बढ़ गई है.

गाजियाबाद से युवा दीपक गुप्ता प्रबल दावेदार

दूसरी सूची से पहले गाजियाबाद सांसद वीके सिंह, सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी, पीलीभीत सांसद वरुण गांधी, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह समेत कई सीटों को होल्ड पर रखा गया है. हालांकि भाजपा की पहली सूची में कई सांसदों को रिपीट किया गया है. जैसे नोएडा से महेश शर्मा. इनका टिकट कटना तय माना जा रहा था लेकिन उन्हें दोबारा टिकट मिल गया है. ऐसे में गाजियाबाद सांसद भी उम्मीदें जता रहे हैं. लेकिन उनका टिकट कटना भी तय माना जा रहा है. यहां से भाजपा किसी युवा चेहरे पर दांव खेल सकती है. ऐसे में टिकट दावेदारों की लंबी फेहरिस्त के बीच पार्टी भाजपा में लंबे समय से सक्रिय जमीनी कार्यकर्ता दीपक गुप्ता को मौका दे सकती है.

सिटिंग सांसदों की मुश्किलें बढ़ी

वहीं कैसरगंज से पार्टी बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण को मौका दे सकती है. इसके अलावा बरेली के सांसद संतोष गंगवार और बदायूं से संघमित्रा मौर्य को लेकर संशय बना हुआ है. इसके अलावा भाजपा बागपत और बिजनौर सीट गठबंधन की सहयोगी आरएलडी को दे सकती है. ऐसे में सत्यपाल सिंह की धुकधुकी बढ़ी हुई है. इसके अलावा गुजरात और राजस्थान के सिटिंग सांसद भी टेंशन में हैं. ऐसे में सीटों को लेकर जब तक फैसला नहीं होगा तब तक संशय बना रहेगा.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

10 minutes ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

21 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

37 minutes ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

1 hour ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

1 hour ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

9 hours ago